29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबाढ़ पीड़ितों की जान बचाने वाले गिरिराज को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने...

बाढ़ पीड़ितों की जान बचाने वाले गिरिराज को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिया ट्रैक्टर उपहार

Google News Follow

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने जहां तबाही मचाई, वहीं इस आपदा के बीच एक स्थानीय युवक ने साहस और निस्वार्थ सेवा की मिसाल पेश की। कोलारस विधानसभा के लिलवारा गांव के निवासी गिरिराज ने अपने ट्रैक्टर की मदद से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। उसके इसी साहसिक कार्य की सराहना करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार (21 अगस्त) को उसे नया ट्रैक्टर उपहार में दिया।

दरअसल, बाढ़ के दौरान गिरिराज का पुराना ट्रैक्टर लगातार सेवा में लगा रहा, लेकिन गहराई में फंसकर उसका इंजन खराब हो गया। जब सिंधिया बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे और उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत गिरिराज को नया ट्रैक्टर देने का वादा किया था। महज 12 घंटे के भीतर उन्होंने यह वादा पूरा करते हुए खुद ट्रैक्टर चलाकर गिरिराज को भेंट किया।

सिंधिया ने एक्स पर गिरिराज के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “अपनों के लिए हर पल समर्पित आपदा की घड़ी में साहस का जीवंत उदाहरण है मेरे शिवपुरी के लिलवारा गांव का यह मेरा नौजवान बेटा गिरिराज। बाढ़ के बीच अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद करने वाले इस जांबाज बेटे के लिए दुनिया की हर भेंट छोटी है। लेकिन उसके पराक्रम और हुए नुकसान की भरपाई के लिए सम्मान स्वरूप उसे वादे अनुसार 12 घंटों के भीतर ट्रैक्टर भेंट किया। गिरिराज जैसे निस्वार्थ कर्मवीर ही मेरे जनसेवा पथ के प्रेरणास्रोत हैं।”

लिलवारा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने गिरिराज का सम्मान किया और उसकी मां से कहा, “अब यह सिर्फ आपका बेटा नहीं, बल्कि मेरा बेटा भी है।” इस मौके पर उन्होंने कहा कि गिरिराज जैसे युवाओं का साहस और सेवा-भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।

सिंधिया ने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र मिलकर हर प्रभावित परिवार तक सहायता पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, सेना और हेलीकॉप्टर तक तैनात किए गए, जिससे राहत और बचाव कार्य तेजी से पूरे किए जा सके। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उन्होंने पहले भी प्रभावित क्षेत्रों में समय बिताया था और अब लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

“लालटेन राज में बिहार लाल आतंक से जकड़ा था”

गया रैली में पीएम मोदी ने ‘सूद समेत’ लौटाई तारीफ!

सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के ‘वोट चोरी अभियान’ के खिलाफ जनहित याचिका!

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें