29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमराजनीति“लालटेन राज में बिहार लाल आतंक से जकड़ा था”

“लालटेन राज में बिहार लाल आतंक से जकड़ा था”

गया से पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (22 अगस्त) को गया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और राजद पर सीधा हमला बोलते हुए याद दिलाया की राजद की सराकार दे दौरान लाल आतंकवाद अपने चरम पर पहुंचा था। साथ ही उन्होंने कहा कि आज बिहार की एनडीए सरकार कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नफरती अभियान का मजबूती से जवाब दे रही है और राज्य को चौतरफा विकास की राह पर आगे बढ़ा रही है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बिहार के अतीत की याद दिलाते हुए कहा, “याद करें, ‘लालटेन राज’ में बिहार की क्या दुर्दशा थी। ‘लालटेन राज’ में यह क्षेत्र लाल आतंक से जकड़ा हुआ था। माओवादियों के कारण शाम के बाद आना-जाना मुश्किल होता था।” उन्होंने कहा कि उस दौर में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे और हजारों गांवों तक बिजली के खंभे भी नहीं पहुंचे थे। उस समय शिक्षा और रोजगार के अवसर नदारद थे, जिससे बिहार की कई पीढ़ियों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा।

राजद पर तीखा प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘लालटेन राज’ वालों ने गरीब जनता को अंधेरे और पिछड़ेपन में धकेल दिया और उन्हें केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस को न तो गरीब के सुख-दुख से कोई लेना-देना था और न ही उनके मान-सम्मान से।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को भी उसके पुराने बयानों की याद दिलाई। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि अपने राज में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों से कांग्रेस की नफरत और घृणा को कोई भूल नहीं सकता। कांग्रेस का दुर्व्यवहार देखने के बाद भी राजद वाले गहरी नींद में सोए रहे।”

अपने संकल्प को दोहराते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के बेटे-बेटियों को यहीं रोजगार और सम्मान मिले ताकि वे अपने परिवार की देखभाल कर सकें। उन्होंने कहा कि आज बिहार में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं। गयाजी में बिहार का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) तैयार हो रहा है और एक टेक्नोलॉजी सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को गया जिले में पावर प्लांट का उद्घाटन किया गया है। कुछ महीने पहले औरंगाबाद में पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई थी और अब भागलपुर जिले में भी एक नया थर्मल पावर प्लांट बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से बिहार में बिजली उत्पादन बढ़ेगा और घर-घर तक सप्लाई बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें:

मोदी की यात्रा के दौरान जापान घोषित करेगा भारत में 10 ट्रिलियन येन का निवेश!

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बर्बरता: तिरंगा फहराने पर युवक की हत्या!

ताइवान की कंपनियां मेक्सिको में भेज रही हैं AI हार्डवेयर की वैश्विक सप्लाई चेन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें