28.1 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामाछत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बर्बरता: तिरंगा फहराने पर युवक की हत्या!

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बर्बरता: तिरंगा फहराने पर युवक की हत्या!

दहल गया बस्तर 

Google News Follow

छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले से स्वतंत्रता दिवस के कुछ ही दिनों बाद एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बिनागुंडा गाँव में मात्र इसलिए एक युवा छात्र की हत्या कर दी गई क्योंकि उसने 15 अगस्त को नक्सल स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का साहस दिखाया। मृतक युवक की पहचान मुनेश नूरूटी के रूप में हुई है, जो गाँव के कुछ गिने-चुने पढ़े-लिखे युवाओं में शामिल था।

12वीं पास मुनेश नूरूटी ने स्वतंत्रता दिवस पर पूरे जोश और गर्व से भारत का झंडा अपने गाँव की स्कूल में फहराया। यह झंडारोहण नक्सली स्मारक पर हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो नक्सलियों तक पहुँचते ही उनकी नाराज़गी बढ़ गई। अगले ही दिन हथियारबंद नक्सलियों का दल गाँव में पहुँचा और ग्रामीणों के सामने तथाकथित जन अदालत लगाई। इस अदालत में मुनेश पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों के बीच उसे गद्दार घोषित कर नक्सलियों ने फाँसी की सज़ा सुनाई और उसी वक्त गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

डरे-सहमे परिवार ने नक्सलियों के डर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई और अंत्येष्टि कर दी। लेकिन 17 अगस्त को नक्सलियों ने गाँव के पास एक बैनर लगाकर हत्या की ज़िम्मेदारी ली और दोहराया कि मुनेश पुलिस का मुखबिर था। अब पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। कांकेर के पुलिस अधीक्षक कल्याण एलीसेला ने बताया कि झंडारोहण का वीडियो पुलिस तक पहुँच गया है और यह जांच की जा रही है कि क्या वाक़ई मुनेश को तिरंगा फहराने की वजह से मार दिया गया।

यह घटना उस विडंबना को उजागर करती है कि जहाँ देशभर में हर नागरिक गर्व से तिरंगा फहराता है, वहीं बस्तर जैसे इलाक़ों में आज भी नक्सली बंदूक़ के दम पर संविधान और क़ानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। मुनेश की शहादत न केवल गाँव बल्कि पूरे बस्तर क्षेत्र के लिए गहरी चोट है, जिसने यह दिखा दिया कि आज़ादी के 78 साल बाद भी देश के कुछ हिस्सों में नागरिक मूलभूत अधिकारों से वंचित हैं।

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक विधानसभा में डीके शिवकुमार ने शुरू की संघ प्रार्थना, भाजपा विधायकों ने बजाई तालियां !

दीवार फांदकर संसद परिसर में घुसा शख्स, जांच में जुटी एजेंसियाँ!

मुंबई इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट!

मोदी की यात्रा के दौरान जापान घोषित करेगा भारत में 10 ट्रिलियन येन का निवेश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें