28.6 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामामुंबई इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट!

मुंबई इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट!

गावदेवी पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रहा है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

Google News Follow

मुंबई के गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से शुक्रवार (22 अगस्त) को हड़कंप मच गया। मंदिर प्रशासन ने तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीमों ने पूरे परिसर की गहन जांच की। राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

धमकी भरा मेल इस्कॉन मंदिर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया था। फिलहाल गावदेवी पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रहा है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह शरारती तत्व की हरकत भी हो सकती है, लेकिन मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि मुंबई में बीते कुछ हफ्तों से लगातार ईमेल धमकियों का सिलसिला देखा जा रहा है। ठीक एक दिन पहले, वरली स्थित ‘फोर सीजन’ होटल को भी एक धमकी भरा ईमेल मिला था। मेल में 7 आईईडी ब्लास्ट की धमकी दी गई थी और होटल के वीआईपी रूम्स का जिक्र था। होटल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, वह मेल भी झूठा निकला।

पिछले महीने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। कॉमरेड पिनयारी विजयन नाम की आईडी से भेजे गए ईमेल में दावा किया गया था कि बीएसई के फिरोज टावर में बम लगाए गए हैं। उस वक्त भी पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी के बाद इसे अफवाह करार दिया था। लगातार मिल रही धमकियों ने मुंबई पुलिस और खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियाँ अब साइबर सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने पर जोर दे रही हैं ताकि ईमेल के जरिए फैलाए जा रहे डर और अफवाहों पर समय रहते काबू पाया जा सके।

यह भी पढ़ें:

वैक्सीनेशन के बाद अपने मूल इलाकों में छोड़े जाएंगे आवारा कुत्ते!

ट्रंप ने यूक्रेन को दी रूस पर हमले की सलाह, क्या शांति वार्ता पटरी से उतरी?

कर्नाटक विधानसभा में डीके शिवकुमार ने शुरू की संघ प्रार्थना, भाजपा विधायकों ने बजाई तालियां !

दीवार फांदकर संसद परिसर में घुसा शख्स, जांच में जुटी एजेंसियाँ!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें