27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमधर्म संस्कृतिश्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री मोदी और...

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री मोदी और नेताओं ने दी शुभकामनाएं!

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (24 अगस्त)को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाश्वत शिक्षाएं दुनिया भर के लोगों के जीवन को प्रकाशित करती रहती हैं और हमें करुणा, विनम्रता और सेवा जैसे मूल्यों की याद दिलाती हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाश्वत शिक्षाएं दुनिया भर के जीवन को प्रकाशित करती रहती हैं और हमें करुणा, विनम्रता और सेवा के मूल्यों की याद दिलाती हैं। ये शिक्षाएं मानवता को एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करती हैं। हम सदैव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए ज्ञान के मार्ग पर चलें और एक बेहतर ग्रह के निर्माण का प्रयास करें।” उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व सभी को शांति और भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी एक्स पर शुभकामना संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी अमर वाणी हमें करुणा, विनम्रता और सेवा के मूल्यों का संदेश देती है जो मानवता को एकता और सद्भाव से जोड़ती है। आइए, हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प लें।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी श्रद्धा के साथ इस दिन को याद किया। उन्होंने लिखा, “गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरु वाणी का मनन तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का दिव्य उपदेश सत्य, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह दिन हम सभी को बंधुत्व, समानता और शांति का संदेश देता है।”

देशभर में प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भजन-कीर्तन और लंगर के आयोजन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय हो उठा।

यह भी पढ़ें:

गणेशोत्सव और ईद से पहले नवी मुंबई पुलिस का सुरक्षा मॉक ड्रिल शुरू!

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभांशु शुक्ला और अन्य गगन यात्रियों को सम्मानित!

विट्ठलभाई पटेल के शताब्दी समारोह में अमित शाह ने जारी किया डाक टिकट!

“उन्होंने विधायी परंपराओं की नींव डालकर लोकतंत्र को आकार दिया”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें