29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाविट्ठलभाई पटेल के शताब्दी समारोह में अमित शाह ने जारी किया डाक...

विट्ठलभाई पटेल के शताब्दी समारोह में अमित शाह ने जारी किया डाक टिकट!

दिल्ली विधानसभा में विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा को लेकर प्रदर्शनी लगाई है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया।

Google News Follow

दिल्ली विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के स्पीकर बनने के 100 साल पूरे होने पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इस दौरान रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह मौजूद रहे, जिन्होंने विट्ठलभाई पटेल को लेकर विशेष डाक टिकट भी जारी किया।

दिल्ली विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के स्पीकर बनने के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है, जो दो दिन चलेगा। इसे लेकर अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

दिल्ली विधानसभा में विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा को लेकर प्रदर्शनी लगाई है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। साथ ही विठ्ठलभाई भाई पटेल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा में कई राज्यों के स्पीकर शामिल हुए हैं।

दिल्ली विधानसभा के अंदर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके दिल्ली विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया और देश आजाद होने से पहले लोकतंत्र को स्थापित करने में विट्ठलभाई पटेल की भूमिका की तारीफ की।

उन्होंने लिखा, “अद्वितीय विद्वान और कानून विशेषज्ञ विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के पहले निर्वाचित भारतीय स्पीकर बनने के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिल्ली विधानसभा में आयोजित की जा रही|

दो दिवसीय ‘ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस’ के उद्घाटन सत्र में देशभर की विधानसभा व विधान परिषद के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से संवाद करूंगा। विट्ठलभाई पटेल ने गुलामी के कठिन दिनों में भी सदन में लोकतंत्र को स्थापित और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली विधानसभा में आयोजित ऑल इंडिया स्पीकर कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री अमित शाह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी ने वीर विट्ठलभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भारत के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष वीर विट्ठलभाई पटेल के शताब्दी वर्ष पर आयोजित ‘ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस’ के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने डाक टिकट जारी किया।”

यह भी पढ़ें-

गणेशोत्सव और ईद से पहले नवी मुंबई पुलिस का सुरक्षा मॉक ड्रिल शुरू!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें