28 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियापंजाब संगरूर में शिक्षकों का सीएम भगवंत मान के घर बाहर प्रदर्शन!

पंजाब संगरूर में शिक्षकों का सीएम भगवंत मान के घर बाहर प्रदर्शन!

प्रदर्शनकारी शिक्षक रविवार को जब मुख्यमंत्री से मिलने उनके निवास की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे मौके पर हल्का तनाव पैदा हो गया और धक्का-मुक्की भी हुई।

Google News Follow

Related

पंजाब के संगरूर में शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार से उन्हें अब तक सिर्फ आश्वासन मिले हैं, ठोस कार्रवाई कुछ नहीं हुई।

प्रदर्शनकारी शिक्षक रविवार को जब मुख्यमंत्री से मिलने उनके निवास की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे मौके पर हल्का तनाव पैदा हो गया और धक्का-मुक्की भी हुई। शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे सिर्फ शांतिपूर्वक अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे।

शिक्षकों की प्रमुख मांग है कि उन्हें भी अन्य सरकारी शिक्षकों की तरह नियमित किया जाए और स्थायी नियुक्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी, तब उन्हें उम्मीद थी कि वर्षों से लंबित यह मुद्दा हल किया जाएगा, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

एक शिक्षक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता में आए ढाई साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन हमारी स्थिति जस की तस है। शिक्षक ने आरोप लगाए कि आम आदमी पार्टी के ‘शिक्षा क्रांति’ के दावे बिल्कुल झूठे हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र को लेकर सिर्फ फ्रॉड किया है। शिक्षक ने कहा कि न शिक्षा मंत्री और न मुख्यमंत्री, कोई बात नहीं सुन रहा है।

प्रदर्शन कर रही एक महिला शिक्षक ने कहा कि जब किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं होती है तो इंसान मजबूर हो जाता है। सालों से हम अपनी मांग को उठा रहे हैं। शिक्षा मंत्री के साथ कई बार मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री राज्य के स्कूलों के प्रेसिडेंट हैं। नियमों के अनुसार उन्हें शिक्षकों के साथ मीटिंग करनी होती है, लेकिन एक भी मीटिंग नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि जनता के लिए दरवाजे खुले हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं है। हम मुख्यमंत्री से मिले बगैर यहां से नहीं जाएंगे।

 
यह भी पढ़ें-

दही या छाछ… मानसूनी सीजन में बेहतर विकल्प क्या? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें