28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियामोदी स्टोरी: जनधन खाते से किसानों की आर्थिक मुश्किलें दूर हुईं!

मोदी स्टोरी: जनधन खाते से किसानों की आर्थिक मुश्किलें दूर हुईं!

जन धन योजना के 11 साल इस बात की गवाही हैं कि कैसे करोड़ों जीवन बदले और वित्तीय समावेशन के जरिए राष्ट्र को नई ताकत मिली।

Google News Follow
देश में गरीबों के लिए कभी बैंक खाता खुलवाना एक सपना जैसा था, जिसे न्यूनतम जमा राशि की शर्तें पूरा नहीं होने देती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल ‘जन धन योजना’ के शुभारंभ के साथ यह सपना हकीकत में बदल गया।

रोहतक के संदीप कुमार जैसे अनगिनत लोगों के लिए यह सिर्फ बैंक खाता खुलवाना नहीं था, बल्कि यह गरिमा, सशक्तीकरण और सरकारी सहायता तक सीधे पहुंचने का रास्ता था, जहां लाभ सीधे उनके खाते में पहुंचने लगे।

जन धन योजना के 11 साल इस बात की गवाही हैं कि कैसे करोड़ों जीवन बदले और वित्तीय समावेशन के जरिए राष्ट्र को नई ताकत मिली।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘मोदी स्टोरी’ अकाउंट से एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में किसान संदीप कुमार ने बताया कि पहले सिर्फ अमीरों के बैंक खाते खुलते थे।

उन्होंने कहा कि जब वह एक बार बैंक में खाता खुलवाने गए थे, तो उनसे कई सारे कागजात मांगे गए और पांच हजार रुपए के लिए कहा गया।

संदीप कुमार ने बताया कि गरीब होने की वजह से उनके पास उतने पैसे नहीं थे, जिस वजह से उनका बैंक खाता नहीं खुल सका था। करीब दो-तीन साल बाद उन्हें एक दोस्त ने जनधन योजना के बारे में बताया।

इसके बाद किसान संदीप कुमार ने जनधन बैंक खाता खुलवाया, जो आधार और पैन कार्ड के जरिए बिल्कुल आसानी से फ्री में खुल गया। उन्होंने बताया कि अब सभी सरकारी राशि उनके जनधन बैंक खाते में आती हैं।

उन्होंने बताया कि पहले जब सरकार 100 रुपए भेजती थी, तो हमारे पास एक रुपया पहुंचता था, लेकिन अब जनधन खाते की वजह से 100 में से 100 रुपए मिल जाते हैं। सीधे बैंक खाते में पैसे आ जाते हैं।

संदीप कुमार ने बताया कि उनसे पीएम मोदी ने भी बात की और उनसे सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि अब वह नई तकनीक से खेती करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस मंच से अभद्र टिप्पणी पर योगी, फडणवीस, चिराग का हमला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें