29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाव्यक्तिगत हमलों का ट्रेंड चल रहा है : टीएमसी नेता सुजय हाजरा! 

व्यक्तिगत हमलों का ट्रेंड चल रहा है : टीएमसी नेता सुजय हाजरा! 

इस पर पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता सुजय हाजरा ने कहा कि देश में व्यक्तिगत हमलों का ट्रेंड चल रहा है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बुधवार को दरभंगा से होकर गुजर रही थी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से एक मंच से पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसे लेकर भाजपा विपक्ष पर हावी है और इसे शर्मनाक करार दिया है। इस पर पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता सुजय हाजरा ने कहा कि देश में व्यक्तिगत हमलों का ट्रेंड चल रहा है।

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू हुई और गुरुवार को मोतिहारी पहुंच चुकी है। इंडी अलायंस का दावा है कि उनकी इस यात्रा में बिहार के लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है। लेकिन, दरभंगा में कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

टीएमसी नेता सुजय हाजरा ने कहा कि मैंने अभी तक इस विशेष घटना के बारे में नहीं सुना है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हम एक राजनीतिक चलन देख रहे हैं, जहां व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हर जिम्मेदार नेता को यह सोचना चाहिए कि हम लोगों पर व्यक्तिगत स्तर पर हमला क्यों कर रहे हैं? अगर हमारे पास राजनीतिक एजेंडा है, तो हमें उसके बारे में बात करनी चाहिए। अगर हम सार्वजनिक रूप से बोलते हैं, तो यह मुद्दों के बारे में होना चाहिए, व्यक्तिगत मामलों के बारे में नहीं।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से हमला करना ट्रेंड बन गया है। यह अच्छा नहीं है।

टीएमसी नेता ने बंगाल में भाजपा नेताओं का तर्क देते हुए कहा कि यहां महिला मुख्यमंत्री पर सार्वजनिक रूप से हमला किया जाता है। 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ममता बनर्जी को लेकर व्यक्तिगत हमले किए। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे बंगाल के नागरिकों को ठेस पहुंची।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि व्यक्तिगत हमले करने का ट्रेंड भाजपा इस देश में लाई है।

टीएमसी नेता ने इस बात को दोहराया कि बात हमेशा विकास की होनी चाहिए, उन एजेंडों पर चर्चा होनी चाहिए, जिससे गरीबों को लाभ मिल सके। उस ट्रेंड की ओर नहीं जाना चाहिए, जहां भाषा की दीवार गिरे।

यह भी पढ़ें-

मोदी स्टोरी: जनधन खाते से किसानों की आर्थिक मुश्किलें दूर हुईं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें