29.7 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटजम्मू-कश्मीर: रामबन में बादल फटा तो रियासी में भूस्खलन!

जम्मू-कश्मीर: रामबन में बादल फटा तो रियासी में भूस्खलन!

एक ही परिवार के 7 लोग दबे

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार (30 अगस्त)तड़के बादल फटने से भारी तबाही मची। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कम से कम दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि राजगढ़ इलाके में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के चलते यह घटना हुई। जिला प्रशासन ने मीडिया  से कहा,“रामबन के राजगढ़ क्षेत्र में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोग लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है।”

रामबन की इस त्रासदी के अलावा रियासी जिले से भी दर्दनाक खबर आई है। अधिकारियों के अनुसार, एक दूरस्थ गांव में भूस्खलन के कारण एक मकान पूरी तरह मलबे में दब गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नज़ीर अहमद, उनकी पत्नी और उनके पांच नाबालिग बेटों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार घर के भीतर ही था, जब भारी भूस्खलन ने मकान को ढहा दिया।

अधिकारियों ने कहा कि मलबे में दबे अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। रामबन और रियासी दोनों जगह एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य चला रही हैं। तेज बारिश और खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में कठिनाइयाँ आ रही हैं।

कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में इन दिनों लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें:

कन्नूर में धमाका: संदिग्ध क्रूड बम विस्फोट में 1 की मौत, कई घायल!

अमेरिकी अदालत में ट्रंप के टैरिफ ‘गैरकानूनी’; ट्रंप बोले “पूरी तरह तबाही”

इंडसइंड बैंक में शेयरधारकों की तूती; दो नामित निदेशकों की नियुक्ति का प्रस्ताव खारिज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें