30 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटFIDE ने रोमानिया के किरिल शेवचेंको का ग्रैंडमास्टर खिताब किया रद्द!

FIDE ने रोमानिया के किरिल शेवचेंको का ग्रैंडमास्टर खिताब किया रद्द!

मोबाइल फोन से धोखाधड़ी मामला

Google News Follow

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोमानिया के ग्रैंडमास्टर किरिल शेवचेंको का जीएम खिताब रद्द कर दिया है। यूक्रेन में जन्मे इस खिलाड़ी को पिछले साल अक्टूबर में स्पेन टीम चैम्पियनशिप के दौरान टॉयलेट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में FIDE पहले ही उन पर तीन साल का प्रतिबंध लगा चुका था, जो अब 18 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

22 वर्षीय शेवचेंको को स्पेन में खेले गए टूर्नामेंट से तुरंत बाहर कर दिया गया था। शुरुआती दो राउंड में खेले गए उनके ड्रॉ मैच भी हार में बदल दिए गए। जांच में पाया गया कि उन्होंने गुप्त रूप से मोबाइल फोन छिपाकर खेल के दौरान इस्तेमाल किया था, जो FIDE अनुशासन संहिता के अनुच्छेद 11.7(e) का सीधा उल्लंघन है।

FIDE के अनुसार यह प्रतिबंध 19 अक्टूबर 2024 से लागू हुआ है और 18 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। हालांकि इसमें से एक वर्ष भविष्य में किसी और कदाचार से दूर रहने की शर्त पर निलंबित रखा गया है। इस अवधि में शेवचेंको किसी भी FIDE से जुड़े आयोजन में भाग नहीं ले पाएंगे।

शेवचेंको, जो कभी विश्व रैंकिंग में 75वें स्थान तक पहुंचे थे, ने इस सज़ा के खिलाफ अपील की थी। वहीं, FIDE की फेयर प्ले कमिशन ने भी प्रथम चरण के कुछ निष्कर्षों पर असहमति जताते हुए क्रॉस-अपील दायर की थी। बाद में FIDE की अपील चैंबर ने सर्वसम्मति से शेवचेंको की अपील खारिज कर दी और उनके दोषी होने की पुष्टि की। साथ ही, FPL की क्रॉस-अपील स्वीकार की गई, जिसके बाद पहली सुनवाई का फैसला बदला गया और शेवचेंको का ग्रैंडमास्टर खिताब भी छीन लिया गया।

FIDE मैनेजमेंट बोर्ड की डिप्टी चेयर डाना रेज़निएसे ने कहा, “FIDE शीर्ष खिलाड़ियों में धोखाधड़ी के मामलों को बेहद गंभीरता से लेता है। हम रोकथाम और त्वरित कार्रवाई दोनों पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। निष्पक्ष खेल पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता यह हमारे खेल की विश्वसनीयता और भविष्य के लिए अनिवार्य है।”

यह भी पढ़ें:

दिग्विजय सिंह और अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना में की लालू यादव से मुलाकात!

ट्रंप टैरिफ़ के असर को कैसे संभालेगा भारत? पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार ने बताए उपाय

भाजपा नेता तमोघ्न घोष ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें