29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाआंध्र तट से टकराया चक्रवात ‘अर्नब’; व्हिडीओ देखिए

आंध्र तट से टकराया चक्रवात ‘अर्नब’; व्हिडीओ देखिए

रफ्तार 135kmph, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट्स कैंसिल

Google News Follow

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान के चलते 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा ने 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए हैं।

ओडिशा में तेज बारिश के कारण 16 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं और 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। तूफान का असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आंध्र प्रदेश की मंत्री अनीता ने चीनागुमुलुरू में लोगों से मुलाकात की और तूफान अर्नब के बाद के हालात का जायजा लिया। तूफान अर्नब के चलते ओडिशा के गंजाम में कई पेड़ सड़कों पर गिर गए। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट अब इन पेड़ों को सड़कों से हटाया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में भारी बारिश और तेज हवा चल रही है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।

यह भी पढ़ें-

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता शावक की संदिग्ध गोलीबारी में मौत, सीबीआई जांच की मांग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें