31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली क्राइम ब्रांच की सफलता, कुख्यात अपराधी अशद उर्फ अर्शद गिरफ्तार!

दिल्ली क्राइम ब्रांच की सफलता, कुख्यात अपराधी अशद उर्फ अर्शद गिरफ्तार!

झगड़े के दौरान रितिक ने अपने साथी से चाकू लिया और कुलदीप के सीने पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल कुलदीप को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Google News Follow

Related

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिंदापुर थाना क्षेत्र में दर्ज चर्चित हत्या मामले में वांछित फरार अपराधी अशद उर्फ अर्शद (20) को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दिल्ली के केटवाड़ा गांव से पकड़ा गया।

18 अगस्त 2025 को बिंदापुर निवासी कुलदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। शिकायतकर्ता बंटी ने पुलिस को बताया था कि 17 अगस्त को कुलदीप सिंह का झगड़ा रितिक उर्फ डांसर और मुन्ना से हो गया था। इसके बाद दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर कुलदीप और बंटी को पीटने लगे।

झगड़े के दौरान रितिक ने अपने साथी से चाकू लिया और कुलदीप के सीने पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल कुलदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अशद उर्फ अर्शद फरार चल रहा था और बार-बार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा।

दरअसल, एसआई अनुज छिकारा को सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि अशद अपने साथियों से मिलने के लिए केटवाड़ा गांव आएगा। इसके बाद, डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदोरा, आईपीएस के निर्देशन में इंस्पेक्टर पवन सिंह और एसीपी राजपाल डाबस की देखरेख में टीम गठित की गई।

टीम में एसआई अनुज छिकारा, एएसआई ओम, हेड कॉन्स्टेबल रविंदर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार शामिल थे। तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रैक किया गया और गांव में जाल बिछाकर उसे धर दबोचा गया।

अशद का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके तहत उसके खिलाफ कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। बिंदापुर थाने में हत्या के एक मामले में उसके खिलाफ एफआईआर नंबर 518/2025, दिनांक 18 अगस्त 2025 को धारा 103(1)/109(1)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज की गई है।

इसके अलावा, विकासपुरी थाने में लूट और अपहरण के एक अन्य मामले में एफआईआर नंबर 189/2025, दिनांक 20 मई 2025 को धारा 309(4)/140(3)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज हुई।
इस घटना में पीड़ित अजय कुमार को आधी रात गुड़गांववाला अपार्टमेंट्स के पास पांच बदमाशों ने रोका, उनकी कार लूट ली और मारपीट करने के बाद फरार हो गए। इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी थी।

पूछताछ में अशद ने दोनों मामलों में शामिल होने की बात स्वीकार की। वह राजापुरी, भारत विहार का रहने वाला है और सरकारी स्कूल से 12वीं तक पढ़ा है। वह अविवाहित है और अपने छोटे भाइयों-बहनों में सबसे बड़ा है।

शराब की लत और गलत संगत में पड़कर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार मोबाइल नंबर और लोकेशन बदलता रहा तथा उत्तम नगर में एक गारमेंट्स शॉप पर सेल्समैन का काम भी करने लगा था।
 
यह भी पढ़ें-

नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट से पक्षी टकराया, सुरक्षित लैंडिंग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें