31 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनिया“टैरिफ से सात युद्ध खत्म किए”, डोनाल्ड ट्रंप टेर्रिफ नीति का किया...

“टैरिफ से सात युद्ध खत्म किए”, डोनाल्ड ट्रंप टेर्रिफ नीति का किया बचाव!

भारत पर भी कसा तंज

Google News Follow

Related

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी विवादित टैरिफ नीति का बचाव करते हुए दावा किया है कि इस नीति ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मज़बूती दी है, साथ ही टेर्रिफ के बलबूते उन्होंने सात युद्ध खत्म भी किए है। इसके अलावा भारतीय आयात पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को भी सही ठहराया है। 

अलबामा में अमेरिकी स्पेस कमांड मुख्यालय स्थानांतरण की घोषणा के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि टैरिफ सौदेबाजी का एक जादुई औज़ार है, इससे अमेरिका वैश्विक स्तर पर बेहतरीन सौदेबाज़ बन चूका है। दौरान बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके कार्यकाल में अमेरिका ने ताक़त और वित्तीय मजबूती हासिल की थी, जबकि बाइडन सरकार ने हालात बिगाड़ दिए।

ट्रंप ने कहा,”संयुक्त राज्य अमेरिका के बिना, दुनिया की हर चीज़ ख़त्म हो जाती। यह सच है। यह बहुत शक्तिशाली है। यह बहुत बड़ा है। और मैंने इसे पहले चार सालों में वाकई बहुत बड़ा बना दिया था। फिर बाइडेन प्रशासन ने जो किया, उससे यह क्षीण होने लगा। लेकिन हमने इसे उस स्तर तक पहुँचाया है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि हम इतनी जल्दी पहुँच जाएँगे। हम सबसे तेज़ हैं। हम सबसे अच्छे हैं। हम आर्थिक रूप से सबसे अच्छे हैं। टैरिफ और दूसरी चीज़ों की वजह से ही नहीं, बल्कि टैरिफ की वजह से भी पैसा आ रहा है। टैरिफ हमें ये दूसरी चीज़ें भी दिलाता है। साथ ही, यह हमें बेहतरीन वार्ताकार भी बनाता है।””

आगे उन्होंने दावा किया, “मैंने सात युद्ध निपटाए और उनमें से कई युद्ध व्यापार के कारण हुए। और मेरे द्वारा किए गए कई व्यापारिक सौदे टैरिफ के कारण हुए। इससे आपको बेहतरीन बातचीत करने की क्षमता मिलती है।”

ट्रंप ने भारतीय आयात पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को भी सही ठहराया। उनका कहना था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते लंबे समय से एकतरफ़ा रहे हैं और नई दिल्ली अमेरिकी कंपनियों पर भारी-भरकम शुल्क लगाती रही है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे रहे। लेकिन भारत के साथ कई सालों तक एकतरफ़ा रिश्ता रहा… भारत हमसे ज़बरदस्त टैरिफ़ वसूल रहा था। ये दुनिया में सबसे ज़्यादा थे… और इसलिए, हम भारत के साथ व्यापार नहीं कर रहे थे, बल्कि वे हमारे साथ व्यापार कर रहे थे क्योंकि हम उनसे बेवक़ूफ़ी से टैरिफ़ नहीं वसूल रहे थे… इसलिए उन्होंने जो कुछ भी बनाया, उसे देश में भेज दिया… लेकिन हम कुछ भी नहीं भेजते थे, क्योंकि वे हमसे 100 प्रतिशत टैरिफ़ वसूल रहे थे।”

उन्होंने अमेरिकी बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में मोटरसाइकिलों पर 200 प्रतिशत तक का शुल्क लगाया गया, जिससे कंपनी को वहां कारोबार करना मुश्किल हो गया।

“हार्ले डेविडसन भारत में अपनी मोटरसाइकिल नहीं बेच सकती थी, क्योंकि वहां मोटरसाइकिल पर 200 प्रतिशत टैरिफ था… हार्ले डेविडसन भारत गई और वहां मोटरसाइकिल प्लांट बनाया, और अब उन्हें टैरिफ नहीं देना पड़ता।” ट्रंप ने कहा।

अमेरिका द्वारा भारतीय आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के साथ ही रूस से कच्चे तेल की खरीद पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ थोप दिया गया है। इस कदम ने नई दिल्ली के सामने नई चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं और वैश्विक व्यापारिक तनाव की स्थिति को और गंभीर बना दिया है। 

यह भी पढ़ें:
मीठी नीम के पत्ते कहलाए नेचुरल इंसुलिन बूस्टर, कई गुणकारी फायदे!

मनोहर लाल चिंतित, गुरुग्राम जलभराव और पंजाब-जम्मू को 5 करोड़ सहायता!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,239फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें