29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनिया“रवि किशन मेरे पति”; चुनाव से पहले विवादों में भाजपा सांसद; लड़की...

“रवि किशन मेरे पति”; चुनाव से पहले विवादों में भाजपा सांसद; लड़की भी आगे आई!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन मुश्किल में फंस गए हैं| लोकसभा चुनाव से पहले वे बड़े विवाद में फंस सकते हैं|क्योंकि एक महिला ने रवि किशन की पत्नी होने का दावा किया है|इतना ही नहीं संबंधित महिला ने यह भी खुलासा किया है कि रवि किशन से उनकी एक बेटी भी है| इस महिला का नाम अपर्णा ठाकुर है और उन्होंने मांग की है कि रवि किशन उस लड़की को स्वीकार कर लें| इस महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है|

अपर्णा ने सोमवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया|इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने रवि किशन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया|कहा जाता है कि उन्होंने 1996 में मुंबई में रवि किशन से शादी की थी। इस शादी समारोह में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त भी मौजूद थे|अपर्णा ने ये भी कहा कि हम दोनों की एक बेटी भी है|

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर्णा के साथ उनकी बेटी भी थीं|उन्होंने यह भी दावा किया है कि रवि किशन उनके पिता हैं| इतना ही नहीं लड़की ने ये भी कहा कि वो मुझसे मिलने आते थे|मुझे कभी पिता का प्यार नहीं मिला।वे थोड़े समय के लिए मुझसे मिलने आते और फिर चले जाते। वे मेरे साथ कभी नहीं रुके|

मैंने उनसे कई बार बातचीत की लेकिन उन्होंने कभी मेरी मदद नहीं की। एक बार मुझे दस हजार रुपये की जरूरत थी| जब मैंने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने मुझे पैसे भी नहीं दिये।लड़की ने आरोप लगाया, मैं अभिनेत्री बनना चाहती हूं, लेकिन वे इसमें भी मेरी मदद नहीं कर रहे हैं।संबंधित लड़की ने अभिनेत्री लारा दत्ता के साथ एक फिल्म में काम किया है।

अपर्णा का दावा: अपर्णा ने कहा कि उनकी रवि किशन से मुलाकात 1995 में हुई थी|उस समय वह पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही थीं। एक साल बाद, उन्होंने शादी कर ली।अपर्णा के मुताबिक रवि किशन अब भी उनके संपर्क में हैं ,लेकिन सार्वजनिक रूप से वे इस रिश्ते और लड़की को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका में हिंदुओं पर बढ़ते हम​ले​: भारतीय मूल के सांसद ने जताई चिंता​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,260फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें