30 C
Mumbai
Saturday, April 25, 2026
होमबॉलीवुडशाहरुख खान के शादी के प्रस्ताव पर17 साल की 'देसी गर्ल' का...

शाहरुख खान के शादी के प्रस्ताव पर17 साल की ‘देसी गर्ल’ का था ये जवाब  

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा निक जोन्स से शादी कर खुशहाल जीवन जी रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुपरस्टार शाहरुख़ खान उनसे शादी का प्रस्ताव रखा है, लेकिन प्रियंका अपनी हाजिर जवाबी के कारण ऐसा जवाब देती हैं कि वहां उपस्थित लोग उनकी बुद्धिमानी की तारीफ करने लगते हैं। यह वीडियो काफी पुराना है। बता दें की उस समय प्रियंका की उम्र 17 साल की थीं।
ये था सवाल
ये वीडियो साल 2000 में हुए मिस इंडिया कॉम्पिटिशन के दौरान का है। जिसके फिनाले कंटेस्टेंट्स में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं और शाहरुख खान कंटेस्टेंट से सवाल पूछ रहे जूरी में से एक थे। इवेंट के दौरान जब प्रियंका चोपड़ा का नंबर आया तो शाहरुख खान ने 17 साल की प्रियंका से शादी का प्रस्ताव देते हुए सवाल पूछा। शाहरुख खान का सवाल था कि- ‘आप किससे शादी करना पसंद करेंगी एक महान भारतीय स्पोर्ट्समैन, जिसके नाम भारतीय क्रिकेट में कई महान रिकॉर्ड्स होंगे जैसे कि अजहर भाई, जो आपको और देश को गर्व महसूस करवाए और आपको पूरी दुनिया घुमाए। या फिर ‘स्वारोवस्की’ जैसे मुश्किल नाम वाले बिजनेसमैन से या फिर एक हिंदी फिल्म स्टार मेरी तरह’।

ये जवाब देती हैं प्रियंका
शाहरुख खान के इस सवाल के जवाब में  प्रियंका चोपड़ा कहती हैं ‘अगर मुझे इन मुश्किल ऑप्शन्स में से चुनना पड़ा तो मैं महान भारतीय खिलाड़ी को चुनना चाहूंगी। जब भी वो घर आएगा तो मैं उसे बताऊंगी कि मैं उसे सपोर्ट करती हूं और उस पर उतना ही गर्व करती हूं जितना भारत को है’। प्रियंका के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें