31.1 C
Mumbai
Sunday, June 14, 2026
होमदेश दुनियाभारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि,सबसे ज्यादा टीका लगाने वाला बना दूसरा...

भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि,सबसे ज्यादा टीका लगाने वाला बना दूसरा देश 

Google News Follow

Related

 नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर चल रही राजनीतिक छींटाकशी के बीच भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयां में कहा गया है कि अमेरिका के बाद भारत कोविड-19 टीकों की 20 करोड़ से अधिक खुराक लगाने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। मंत्रालय ने बताया कि भारत ने  या ह उपलब्धि  मात्र 130 दिन में हासिल की है। वहीं अमेरिका ने 124 दिन में इतने ही टीके लगाएं हैं।

‘अवर वर्ल्ड इन डाटा’ बेवसाइट और अन्य कई स्रोतों पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण व्यापक रूप से करने वाले अन्य प्रमुख देशों में ब्रिटेन भी शामिल है जिसने 168 दिन में 5.1 करोड़ लोगों को कोविड टीका लगाया है, वहीं ब्राजील में 128 दिन में 5.9 करोड़ लोगों को और जर्मनी में 149 दिन में 4.5 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय के अनुसार भारत में सुबह 7 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार टीकाकरण अभियान के 130वें दिन 20 करोड़ से अधिक लोगों (20,06,62,456) का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 15,71,49,593 लोगों को टीके की पहली खुराक और 4,35,12,863 को दूसरी खुराक लग चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के 34 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कोविड-19 टीके की कम से कम पहली खुराक लगवा ली है। इसी तरह देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की 42 फीसदी से अधिक आबादी कम से कम पहला टीका लगवा चुकी है। बता दें कि देश में  कोरोना का टीका 16 जनवरी को पीएम मोदी  द्वारा शुरू किया गया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,357फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें