29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमक्राईमनामाहज़रतबल दरगाह में अशोक चिह्न के साथ तोड़फोड़ पर बवाल!

हज़रतबल दरगाह में अशोक चिह्न के साथ तोड़फोड़ पर बवाल!

 उमर अब्दुल्ला ने किया समर्थन, राज्यपाल ने जताई नाराज़गी !

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर की हज़रतबल दरगाह में शुक्रवार (5 सितंबर) को स्थापित एक पट्टिका पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चिह्न के साथ तोड़फोड़ की घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। दरगाह के जीर्णोद्धार के बाद इस पट्टिका पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों और नेताओं ने इसे धार्मिक भावनाओं के विपरीत बताते हुए विरोध जताया। कुछ लोगों ने गुस्से में आकर पत्थर मारकर इस प्रतीक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस तोड़फोड़ का समर्थन करते हुए सवाल उठाया कि किसी धार्मिक स्थल पर अशोक चिह्न जैसी नक्काशीदार प्रतीक की ज़रूरत ही क्यों है। उन्होंने इसे अनुचित और असंवेदनशील करार दिया। वहीं राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर कड़ा रोष जताया और इसे राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि अशोक चिह्न देश की संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है और इस तरह की हरकतें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में श्रीनगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरखशां अंद्राबी ने इस घटना को शांति भंग करने की साजिश बताते हुए आरोपियों पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करने वालों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार होना चाहिए।

वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता और झड़ीबल से विधायक तनवीर सादिक ने भी इस प्रतीक पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस्लाम में मूर्ति पूजा सख्त वर्जित है और किसी धार्मिक स्थल पर ऐसे प्रतीक लगाना तौहीद के सिद्धांतों के विरुद्ध है। हज़रतबल दरगाह, जहां पैगंबर मुहम्मद का अवशेष रखा हुआ है, धार्मिक और भावनात्मक दृष्टि से बेहद संवेदनशील स्थल माना जाता है। ऐसे में राष्ट्रीय प्रतीक लगाने और उसके बाद हुई तोड़फोड़ ने राजनीतिक और धार्मिक बहस को और तेज़ कर दिया है।

यह भी पढ़ें:

‘बीड़ी-बिहार’ विवाद: कांग्रेस पार्टी ने मानी गलती, सोशल मीडिया प्रभारी ने दिया इस्तीफा!

लाल किला परिसर से कीमती कलश चोरी, पुलिस जांच में जुटी!

पेल्विक मसल्स हैं कमजोर? इन योगासनों से बनाएं मांसपेशियों को मजबूत! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें