28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमराजनीति‘बीड़ी-बिहार’ विवाद: कांग्रेस पार्टी ने मानी गलती, सोशल मीडिया प्रभारी ने दिया...

‘बीड़ी-बिहार’ विवाद: कांग्रेस पार्टी ने मानी गलती, सोशल मीडिया प्रभारी ने दिया इस्तीफा!

"कांग्रेस ने फिर हद पार की।"

Google News Follow

केरल कांग्रेस को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते भारी विरोध झेलना पड़ा, जिसमें बिहार को ‘बीड़ी’ से जोड़कर टिप्पणी की गई थी। इस विवादित पोस्ट पर उठे बवाल के बाद कांग्रेस पार्टी ने इसे गलती और लापरवाही मानते हुए हटा दिया और सार्वजनिक माफी भी मांगी।

पार्टी की प्रदेश इकाई के सोशल मीडिया प्रमुख वीटी बलराम ने विवाद की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया। वहीं, kpcc अध्यक्ष सनी जोसेफ ने स्वीकार किया कि यह पोस्ट पूरी तरह से अनुचित था और बिना सावधानी के किया गया। उन्होंने कहा, “पोस्ट डिलीट कर दिया गया है। सोशल मीडिया हैंडल संभालने वाले जिम्मेदार व्यक्ति ने इसे वापस लिया और माफी मांगी। कांग्रेस पार्टी इस टिप्पणी का समर्थन नहीं करती।”

इस टिप्पणी ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक विवाद को हवा दे दी। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा, “पहले हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान !यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है।” जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने भी कांग्रेस पर हमला बोला और इसे विपक्ष की अत्यंत शर्मनाक हरकत बताया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा, “कांग्रेस ने फिर हद पार की। पीएम मोदी जी की मां को गाली देने के बाद अब बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी। क्या तेजस्वी यादव इसका समर्थन करते हैं? रेवंथ रेड्डी से लेकर डीएमके और कांग्रेस तक, इनकी बिहार के प्रति नफरत बार-बार उजागर हो रही है।”

कांग्रेस पहले से ही सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी शैली को लेकर कई बार आलोचनाओं का सामना कर चुकी है। ताज़ा मामले ने केवल बिहार की जनता के बारे में कार्यकर्ताओं की सोच उजागर की है। कांग्रेस की सफाई और माफी के बावजूद यह घटना पार्टी की राजनीतिक रणनीति और सोशल मीडिया प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें:

साइबर पुलिस ने दो ठगों को दबोचा, 2.15 लाख रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा!

कांग्रेस बिहार के लोगों को हीन दृष्टि से देखती है: अमित मालवीय! 

जीएसटी सुधारों से एंट्री-लेवल कारों की बिक्री में आएगी रफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें