28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियारूस के अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले में कीव में...

रूस के अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले में कीव में तबाही!

आग में धधकी सरकारी इमारत

Google News Follow

रूस द्वारा शनिवार (6 सितंबर )रात किए गए अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव में भारी तबाही हुई है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक शिशु भी शामिल है, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। राजधानी की कई इमारतें धुएं और आग की लपटों में घिर गईं, जिनमें यूक्रेन सरकार का मुख्यालय भी शामिल है।

कीव की सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर त्काचेंको ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पेशेर्स्की जिले में एक प्रशासनिक भवन की ऊपरी मंजिल पर आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सरकारी मुख्य इमारत से घना धुआं उठता देखा गया।

कीव के मेयर विताली क्लिच्को ने कहा कि हमला सबसे पहले ड्रोन हमलों से शुरू हुआ और उसके बाद मिसाइलों की बौछार हुई। उन्होंने बताया कि ड्रोन हमले में मारे गए लोगों में शिशु और एक युवती शामिल है, जबकि एक गर्भवती महिला समेत पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, डनिप्रो नदी के पूर्वी इलाके डारनित्सकी जिले में एक वृद्ध महिला की मौत बम शेल्टर में हुई।

आपातकालीन विभाग के अनुसार, डारनित्सकी में चार मंजिला आवासीय इमारत के दो मंजिल जलकर खाक हो गए और ढांचा आंशिक रूप से नष्ट हो गया। वहीं स्व्यातोशिंस्की जिले में नौ मंजिला इमारत की कई मंजिलें ध्वस्त हो गईं। गिरते हुए ड्रोन मलबे ने 16 मंजिला इमारत और दो अन्य नौ मंजिला इमारतों में आग लगा दी। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपार्टमेंट ब्लॉक्स से धुआं निकल रहा है और कई हिस्से ढह चुके हैं।

टकाचेंको ने रूस पर आरोप लगाया कि वह “जानबूझकर नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहा है।” इस बीच, क्रीमेनचुक शहर में भी दर्जनों धमाकों की आवाज सुनी गई, जिससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। क्रिवी रीह में परिवहन और शहरी ढांचे को निशाना बनाया गया, हालांकि वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा में भी आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और कई जगह आग लग गई।

मॉस्को की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। रूस और यूक्रेन दोनों ही नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार करते हैं, हालांकि फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी यूक्रेन पर हवाई हमले का खतरा बढ़ने पर पोलैंड ने भी अपने और सहयोगी देशों के लड़ाकू विमान सक्रिय कर दिए हैं ताकि हवाई सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें:

हथियारों और विमानों पर GST खत्म, ड्रोन पर टैक्स घटकर 5%!

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी नीतीश सरकार की रोजगार योजना: सम्राट चौधरी

इस वर्ष झारखंड में 24 नक्सली ढेर, मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें