28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमधर्म संस्कृतिश्री नारायण गुरु जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने...

श्री नारायण गुरु जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने बताया प्रेरणा स्रोत!

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (5 सितंबर) को श्री नारायण गुरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक व आध्यात्मिक योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “श्री नारायण गुरु की जयंती पर, हम उनके दृष्टिकोण और हमारे सामाजिक व आध्यात्मिक परिदृश्य पर उनके प्रभाव को याद करते हैं। समानता, करुणा और विश्व बंधुत्व की उनकी शिक्षाएं व्यापक रूप से गूंजती हैं। सामाजिक सुधार और शिक्षा को बढ़ावा देने का उनका आह्वान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी श्री नारायण गुरु को नमन किया। उन्होंने उन्हें समाज सुधारक, महान संत और दार्शनिक बताते हुए लिखा, “श्री नारायण गुरुदेव एक समाज सुधारक, महान संत और दार्शनिक थे, जिन्होंने अपना जीवन समाज की बुराइयों को दूर करने और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके करुणा, समानता और ज्ञान का शाश्वत संदेश भारत को सही राह पर ले जाता है। हम उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हैं।”

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने श्री नारायण गुरु की शिक्षाओं को निस्वार्थ प्रेम और करुणा का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा, “जो कुछ भी अपनी आत्मा की खुशी के लिए किया जाए, वह दूसरों की खुशी के लिए भी किया जाना चाहिए। रविवार को श्री नारायण गुरु की जयंती है, जिन्होंने निस्वार्थ प्रेम और करुणा का संदेश दिया।” चंद्रशेखर ने ओणम पर्व के अवसर पर लोगों से जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर एकता का संदेश फैलाने की अपील भी की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पी. मुरलीधर राव ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “महान दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को उनकी जयंती पर नमन। सामाजिक न्याय के एक सच्चे समर्थक, श्री नारायण गुरु ने जाति-आधारित भेदभाव के विरुद्ध निडरता से संघर्ष किया और सामाजिक समानता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागृति को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।”

श्री नारायण गुरु ने अपने जीवनकाल में जाति प्रथा और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को समानता व एकता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी भारतीय समाज को मार्गदर्शन देती हैं।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में बाढ़ से 4.1 करोड़ लोग प्रभावित, पंजाब में अब तक 56 ने गंवाई जान!

यूक्रेन पर एयर स्ट्राइक: जेलेंस्की बोले, दुनिया क्रेमलिन को रोक सकती!

उपराष्ट्रपति चुनाव पूर्व भाजपा कार्यशाला, जगदंबिका पाल ने साझा किया एजेंडा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें