28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाउपराष्ट्रपति चुनाव पूर्व भाजपा कार्यशाला, जगदंबिका पाल ने साझा किया एजेंडा!

उपराष्ट्रपति चुनाव पूर्व भाजपा कार्यशाला, जगदंबिका पाल ने साझा किया एजेंडा!

इनमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों, व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की जाती है।  

Google News Follow
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार से शुरू हो रही है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने इस कार्यशाला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो अपने सांसदों, विधायकों और प्रतिनिधियों के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करती है।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “भाजपा में कम से कम कार्यशाला का आयोजन किया जाता है, जहां सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में उनकी भूमिका, विकास, जनसंपर्क और जन-जन तक पहुंच बनाने के तरीके बताने के लिए चर्चाएं की जाती हैं।

मुझे लगता है कि जैसे कार्यकारी और प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारियों के लिए रिफ्रेशर कोर्स होते हैं, उसी तरह भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है, जो अपने सांसदों, विधायकों और प्रतिनिधियों के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करता है। इनमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों, व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की जाती है।”

जगदंबिका पाल ने जीएसटी सुधार को लेकर सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने जीएसटी सुधार को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, क्योंकि हम पर अंतरराष्ट्रीय टैरिफ का दबाव था, ये फैसला उसका विकल्प है। इन्हीं तरह के मुद्दों पर भाजपा की कार्यशाला में चर्चा होती है।”

उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पहले विपक्ष जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताता था। अब वे जीएसटी का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। पूरा देश उनकी सच्चाई को जानता है।”

बता दें कि भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य विधायी कौशल, शासन रणनीतियों और राजनीतिक संचार पर ध्यान देना है। नेताओं द्वारा केंद्र सरकार के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने और विपक्ष का मुकाबला करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

रविवार को सांसद पूरे दिन की कार्यशाला के लिए एकत्र हुए हैं, जबकि सोमवार को तीन घंटे का एक और सत्र निर्धारित है। सोमवार की कार्यशाला समाप्त होने के बाद सांसद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रात्रिभोज बैठक में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव अगले दिन 9 सितंबर को होगा।

यह भी पढ़ें-

चंद्रग्रहण सूतक काल में इष्ट देव का जाप करें, मिलेगी कृपा : पंडित विवेक मिश्रा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें