29 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियासमृद्धि महामार्ग पर ‘कीलें’ नहीं, चल रहा रखरखाव का कार्य: पुलिस!

समृद्धि महामार्ग पर ‘कीलें’ नहीं, चल रहा रखरखाव का कार्य: पुलिस!

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में सड़क पर छोटे-छोटे एल्युमिनियम इंजेक्टर लगे दिखाई दे रहे थे, जिन्हें वीडियो में 'कीलें' बताया गया था।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
नागपुर से मुंबई को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग पर देर रात एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में दावा किया गया था कि सड़क पर नुकीली कीलें ठोकी गई हैं, जिससे वाहनों के टायर फट सकते हैं और बड़े हादसे हो सकते हैं। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो का खंडन किया।

डीसीपी छत्रपति संभाजीनगर प्रशांत स्वामी ने बताया कि मालीवाडा के पास एक छोटे पुल को मजबूत करने के लिए केमिकल ग्राउटिंग का काम चल रहा था। इस प्रक्रिया में इंजेक्टर लगाए जाते हैं, जो रात में वायरल हुए वीडियो में दिख रहे थे। सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स भी लगाए गए थे, लेकिन एक वाहन ने उन्हें तोड़ दिया, जिसके बाद यह वीडियो बनाया गया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में सड़क पर छोटे-छोटे एल्युमिनियम इंजेक्टर लगे दिखाई दे रहे थे, जिन्हें वीडियो में ‘कीलें’ बताया गया था। इस वीडियो से लोगों में डर फैल गया था, लेकिन पुलिस ने जल्द ही इस अफवाह पर विराम लगा दिया।

डीसीपी ने बताया कि समृद्धि महामार्ग पर कीलें लगाने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। यह एक हफ्ते से चल रहे पुल के रखरखाव का काम है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

हाईवे बनाने वाली कंपनी मेगा इंजीनियरिंग के सुपरवाइजर रवि शंकर ने भी इस पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि ये नुकीले एल्युमिनियम नोजल होते हैं, जिन्हें ग्राउटिंग प्रक्रिया के तहत लगाया जाता है। यह एक तकनीकी प्रक्रिया है जो पुल की मजबूती के लिए जरूरी है। ये नोजल 24 घंटे में अपना काम पूरा कर लेते हैं और बाद में इन्हें हटा दिया जाता है।

साइट इंजीनियर अंकित केवले ने बताया कि वे हाईवे पर काम करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं, क्योंकि यहां गाड़ियां तेज रफ्तार से चलती हैं। फिलहाल पुलिस और कंपनी की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि वायरल वीडियो एक अफवाह था और समृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।

यह भी पढ़ें-

फिजियोथेरेपिस्ट मेडिकल डॉक्टर नहीं, नाम से पहले ‘डॉक्टर’ न लिखें : डीजीएचएस!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,325फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें