25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाकंबोडिया में ढाई साल बाद एमपॉक्स का नया मामला, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क!

कंबोडिया में ढाई साल बाद एमपॉक्स का नया मामला, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क!

मंत्रालय के बयान के अनुसार, "संक्रमित व्यक्ति की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है।"

Google News Follow
कंबोडिया में एमपॉक्स ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ढाई साल से अधिक समय तक कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) संक्रमण का एक नया मामला दर्ज किया गया। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को इसकी पुष्टि की। इसके साथ ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, “संक्रमित व्यक्ति की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है।” हालांकि, मंत्रालय ने मरीज की पहचान और संक्रमण से जुड़ी अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं की है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, कंबोडिया में इससे पहले दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच एमपॉक्स के कुल 20 मामले दर्ज किए गए थे। मंत्रालय ने बताया कि 30 महीने और छह दिन के अंतराल के बाद संक्रमण का यह पहला मामला है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से सतर्क रहने और स्वयं के साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा,” संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए समय रहते सतर्कता जरूरी है।”

बयान में मंत्रालय ने आगे कहा,” एमपॉक्स वायरस संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संपर्क, घावों, शारीरिक तरल पदार्थों, लार या संक्रमित वस्तुओं के सीधे संपर्क से फैल सकता है। गर्भवती महिला से गर्भनाल के जरिए उसके भ्रूण में भी संक्रमण पहुंच सकता है। जन्म के दौरान या उसके बाद भी संक्रमण का खतरा रहता है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि यदि चेहरे, हथेलियों, पैरों, शरीर, आंखों, मुंह या जननांगों पर फफोलेदार चकत्ते दिखाई दें और साथ में बुखार, लिम्फ नोड्स में सूजन, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द या थकान जैसे लक्षण हों तो तत्काल स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जांच कराएं या टोल-फ्री आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करे।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें