24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाUP:जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत,सीएम बोले,सख्त कार्रवाई हो  

UP:जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत,सीएम बोले,सख्त कार्रवाई हो  

Google News Follow

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक की गंभीर हालत होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीएम योगी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सीएम ने अपने आदेश में कहा है कि दोषियों की संपत्ति जब्त कर उससे मुआवजा के रूप में परिजनों को दिया जायेगा। सीएम ने आबकारी और गृह विभाग के अधिकारियों को भी तलब किया है।

वहीं, मौके-ए-वारदात पर पहुंचे डीएम-एसपी के अलावा एसडीएम रंजीत सिंह, जिला आबकारी अधिकारी और वन अधिकारी ने गांव के दो देशी शराब के ठेके को सील कर दिया है।  जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि गांव करसुआ में 9 लोग और छेरत में 3 लोगों ने जहरीली शराब पी थी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि ये गांव के ही शराब के ठेके से शराब लेकर पीया था। मरने वालों में दो करसुआ में स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर हैं। वहीं तीन मृतक गांव के ही रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में 12 लोगों की शराब पीने से हुयी मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बावजूद इसके ग्रामीणों में गुस्सा है।  बता दें कि ऐसे पहले भी जहरीली शराब पीने से लगभग 6 लोगों की जान चली गई थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें