30.6 C
Mumbai
Saturday, May 16, 2026
होमधर्म संस्कृतिपीएम मोदी और सिख संगत की मुलाकात के भावुक दृश्य इंटरनेट पर...

पीएम मोदी और सिख संगत की मुलाकात के भावुक दृश्य इंटरनेट पर वायरल!

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (19 सितंबर) को सिख संगत के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान का एक भावुक पल पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

वीडियो में मशहूर गायिका हर्षदीप कौर ‘मूल मंत्र’ का गायन करती नजर आ रही हैं। इस दौरान पीएम मोदी सिर पर रूमाल बांधे, हाथ जोड़कर श्रद्धा से खड़े दिखे। यह दृश्य देखते ही सोशल मीडिया पर लोग इसे “आस्था और एकता का क्षण” बताते हुए भावुक हो उठे।

जानकारी के मुताबिक, यह मुलाकात खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और उनकी पत्नी माता साहिब कौर जी से जुड़े पवित्र अवशेष ‘जोर साहिब’ को लेकर हुई। समिति ने इन पवित्र ‘जोर साहिब’ की सुरक्षा और उचित प्रदर्शन के लिए अपनी सिफारिशें प्रधानमंत्री को सौंपी।

पीएम मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “सिख संगत के साथ हुई मुलाकात में प्रसिद्ध गायिका हर्षदीप कौर जी ने मूल मंत्र का भावपूर्ण गायन किया।” वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, “सिख संगत के कई विशिष्ट और प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ, मुझे यह सौभाग्य मिला कि हमने आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी से मुलाकात की और दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर जी से जुड़े पवित्र ‘जोर साहिब’ की सुरक्षा और सम्मानजनक प्रदर्शन के लिए समिति की सिफारिशें प्रस्तुत कीं।”

‘जोर साहिब’ दरअसल पवित्र जूतियां हैं। जिनमें गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के दाहिने पैर की (11 इंच लंबी और 3½ इंच चौड़ी) और माता साहिब कौर जी के बाएं पैर की (9 इंच लंबी और 3 इंच चौड़ी) जोड़ी शामिल है। इन पवित्र अवशेषों के अंतिम संरक्षक दिवंगत सरदार जसमीते सिंह पुरी जी थे, जो केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के चचेरे भाई भी थे। वे दिल्ली के करोल बाग इलाके में रहते थे, जहां की एक सड़क को बाद में ‘गुरु गोबिंद सिंह मार्ग’ नाम दिया गया, ताकि इन पवित्र अवशेषों की महत्ता को सम्मान दिया जा सके।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स से मिले कदंब के पौधे को अपने आवास पर लगाया!

राहुल गांधी पर ‘जेन झी’ के जरिए गृहयुद्ध भड़काने का आरोप, निशिकांत दुबे हमला!

पाकिस्तान, बांग्लादेश की यात्रा के दौरान हमेशा घर जैसा महसूस किया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,397फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें