32 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराहुल गांधी पर 'जेन झी’ के जरिए गृहयुद्ध भड़काने का आरोप, निशिकांत...

राहुल गांधी पर ‘जेन झी’ के जरिए गृहयुद्ध भड़काने का आरोप, निशिकांत दुबे हमला!

Google News Follow

Related

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की है। यह प्रतिक्रिया गांधी के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आई, जिसमें उन्होंने जनरेशन ज़ेड (Gen Z) के समर्थन करने की बात की थी। दुबे ने एएनआई से बातचीत में और X पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं और वह देश को विभाजित करने के लिए सोरोस फाउंडेशन के साथ काम कर रहे हैं।

दुबे का कहना है कि जनरेशन ज़ेड, यानी 1995 से 2010 के बीच जन्मी युवा पीढ़ी, वंशवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ खड़ी है, जो गांधी परिवार की लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक विरासत पर अप्रत्यक्ष निशाना है। उन्होंने भारत में युवा नेतृत्व वाली आंदोलनों, जैसे कि अन्ना हज़ारे और अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार विरोध आंदोलन और 2013 में निर्भया केस के दौरान हुए प्रदर्शन, को उदाहरण के तौर पर पेश किया और चेतावनी दी कि अगर युवा इसी तरह सक्रिय हुए, तो कांग्रेस पार्टी देश से गायब नजर आएगी।

दुबे ने कहा, “जेन झी ने यह पहले ही भारत में किया है। निर्भया मामले के दौरान एक लाख लोग सड़कों पर थे, लेकिन बीजेपी ने हिंसा भड़काई नहीं। राहुल गांधी नेपाल और बांग्लादेश में हुई घटनाओं से खुद को जोड़ना चाहते हैं, जहां जनरेशन ज़ेड ने परिवारवाद का विरोध किया। ‘परिवारवाद’ गांधी परिवार में दशकों से रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “बांग्लादेशी जेन झी एक इस्लामी राष्ट्र चाहता था, नेपाली जनरेशन ज़ेड हिंदू राष्ट्र चाहता है। भारत धर्मनिरपेक्ष है, लेकिन अगर युवा हिंदू राष्ट्र की मांग करें, तो आप क्या करेंगे?”

अलंद विधानसभा सीट पर पोलखोल:

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अलंद विधानसभा क्षेत्र में कथित ‘वोटों में हेराफेरी’ के खिलाफ चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है। दुबे ने कहा, “मैं अलंद चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी था। हमें लगा था कि हम यह सीट ज़रूर जीतेंगे, क्योंकि कांग्रेस उस सीट पर कभी नहीं जीती थी। लेकिन आज़ादी के बाद पहली बार कांग्रेस ने वह सीट जीती। अगर वाकई वोटों में हेराफेरी हुई है, तो कांग्रेस को चुनाव आयोग का शुक्रिया अदा करना चाहिए। हमारा उम्मीदवार हार गया, फिर वोट किसने चुराए?”

आगे बोलते हुए, उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर उनके भाई-भतीजावाद, अभिजात्य मानसिकता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अनादर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी एक गरीब परिवार से आते हैं। लेकिन ये सभी कुलीन और वंशवादी लोग गाँव के व्यक्ति से जुड़ाव महसूस नहीं कर पाते। इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री का सम्मान करना मुश्किल लगता है।”

दुबे ने राहुल गांधी पर देश-विरोधी विचारधारा का आरोप लगाते हुए एक गंभीर बयान दिया। उन्होंने कहा, “इससे पहले इतनी नीच मानसिकता वाला कोई विपक्षी नेता कभी नहीं हुआ। राहुल गांधी सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो देश को बांटने की कोशिश कर रहा है। नेहरू ने देश को दो हिस्सों में बांटा और अब राहुल गांधी देश को दस हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं।”

दुबे ने दावा किया कि भारत में सभी बड़े घोटाले कांग्रेस से जुड़े थे और पिछले 11 सालों में बीजेपी पर ऐसे कोई आरोप नहीं लगे। उन्होंने गांधी पर युवाओं की सक्रियता का इस्तेमाल अशांति फैलाने के लिए करने का आरोप लगाया और नेहरू-युग की उन नीतियों का उदाहरण दिया, जिनके कारण देश में विभाजन हुआ। गांधी के यह कहने के बाद कि देश के युवा संविधान की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे, दुबे ने कहा, “हमने कहा कि वे देश के युवाओं के साथ खड़े हैं और प्रधानमंत्री लगातार वंशवादी विचारधारा और भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक बदलाव के लिए प्रयासरत हैं। इस बार, सभी वंशवादी राजनीति बाहर होगी।”

दुबे की टिप्पणी गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस और X पर किए गए पोस्ट के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कथित मतदाता हटाने की घटनाओं को उजागर किया और Gen Z से लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील की। बीजेपी की प्रतिक्रिया इसे युवाओं को राजनीतिक रूप से सक्रिय करने और कांग्रेस विरोधी माहौल बनाने की कोशिश के रूप में पेश करती है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता: टैरिफ 10-15% तक घटाने की कोशिश!

ऑपरेशन सिंदूर:- जैश के बाद अब लश्कर आतंकी ने माना, भारत ने उड़ाया था मुरिदके स्थित ‘मर्कज तैयब्बा’

पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स से मिले कदंब के पौधे को अपने आवास पर लगाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,528फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें