28.7 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमक्राईमनामाकनाडा: खालिस्तानी आतंकवादी इंदरजीत गोसल गिरफ्तार!

कनाडा: खालिस्तानी आतंकवादी इंदरजीत गोसल गिरफ्तार!

पन्नू के करीबी सहयोगी पर सुरक्षा सहयोग के पहले बड़े नतीजे का दावा

Google News Follow

कनाडाई अधिकारियों ने गुरुपरवंत सिंह पन्नून के करीबी सहयोगी और खालिस्तानी आतंकवादी इंदरजीत सिंह गोसल को कई आग्नेयास्त्र संबंधी आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी भारत–कनाडा सुरक्षा सहयोग में हाल ही में हुए रीसैट का पहला दृश्य परिणाम मानी जा रही है।

पिछले एक साल में उसकी गोसल की दूसरी गिरफ्तारी है। नवंबर 2023 में उन्हें ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र के एक हिंदू मंदिर में हुई हिंसक घटना के आरोप में हिरासत में लिया गया था, जिसमें उसने हिंदू-कैनेडियन पर हमला किया था। उस समय गोसल को शर्तों के साथ रिहा किया गया। गोसल की पहचान 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद उभरी। वह अमेरिकी बेस्ड संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के लिए कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह अभियानों के प्रमुख आयोजकों में शामिल रहा। उसे पन्नून का दाहिना हाथ और व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी भी माना जाता है।

भारतीय एजेंसियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल के नेतृत्व में गोसल और पन्नून के बीच वित्तीय एवं ऑपरेशनल लिंक का विवरण कनाडाई अधिकारियों के साथ साझा किया होने की खबर है। इस जानकारी के आधार पर कनाडाई अधिकारियों ने चरमपंथी स्लीपर सेल्स के खिलाफ कार्रवाई की है।

गोसल की गिरफ्तारी को हाल ही में भारत में NSA डोवल और उनके कनाडाई समकक्ष नाथाली ड्रुइन के बीच हुई वार्ता से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों देशों ने नए राजदूतों का आदान-प्रदान भी किया है, जिससे 2023 में निज्जर की हत्या के बाद पैदा हुए कूटनीतिक मतभेद को पार करने का संकेत मिलता है।

पन्नू यूएस-कैनेडा का डुअल नागरिक और पंजाब मूल का है, उसे जुलाई 2020 में भारत के गृह मंत्रालय ने “व्यक्तिगत आतंकवादी” घोषित किया था। उसके खिलाफ और उसके संगठन SFJ के खिलाफ भारत में अब तक 100 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लगभग 60 मामले पंजाब में हैं।

यह भी पढ़ें:

एयर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश, हड़कंप मचा!

पीएम मोदी के बाद जनता जिसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री, नाम चौंकाए!+

अमृतसर में हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें