31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाअमृतसर में हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार!

अमृतसर में हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार!

17 सितंबर को भी अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। उस कार्रवाई में वडाली, छेहरटा से यासिन मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.122 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

Google News Follow

पंजाब पुलिस ने अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की इंटेलिजेंस के आधार पर एक बड़े ऑपरेशन में संगठित हथियार और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा और हवाला की नकदी बरामद की गई।

पुलिस ने कुल 10 अत्याधुनिक हथियार जब्त किए हैं, जिनमें 3 पीएक्स-5 (.30 बोर), 3 ग्लॉक (9 एमएम), 1 बरेटा (9 एमएम) और 3 अन्य .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा, 2.5 लाख रुपए की हवाला राशि भी बरामद हुई। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे और राज्य में शांति और सद्भाव बिगाड़ने के इरादे से अवैध हथियार मंगाते और सप्लाई करते थे।

DGP ने ट्वीट में लिखा, “इंटेलिजेंस के आधार पर अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियार और हवाला के संगठित नेटवर्क को ध्वस्त किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 हथियार और 2.5 लाख रुपए की हवाला राशि बरामद हुई। एफआईआर गेट हकीमा थाने में दर्ज की गई है। आगे की जांच सीमा पार नेटवर्क और अन्य कनेक्शन का पता लगाने के लिए जारी है।”

 

पंजाब पुलिस ने राज्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने और नार्को-टेरर व संगठित अपराध के नेटवर्क को समाप्त करने के अपने संकल्प को दोहराया। इससे पहले 17 सितंबर को भी अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। उस कार्रवाई में वडाली, छेहरटा से यासिन मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.122 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। प्रारंभिक जांच से पता चला था कि यह सिंडिकेट मोगा निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा द्वारा संचालित किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप फैसलों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया से भड़के पूर्व राजनयिक, भाजपा खुश!

पाकिस्तानी लाइव टीवी पर ‘आतंकी’ पैनलिस्ट का ‘गोली चलवा दो’ बयान!

एयर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश, हड़कंप मचा!

पीएम मोदी के बाद जनता जिसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री, नाम चौंकाए!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें