29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियापाकिस्तानी लाइव टीवी पर 'आतंकी' पैनलिस्ट का 'गोली चलवा दो' बयान!

पाकिस्तानी लाइव टीवी पर ‘आतंकी’ पैनलिस्ट का ‘गोली चलवा दो’ बयान!

इस पर पैनलिस्ट ने हंसते हुए जवाब दिया, "मेरे ख्याल में या तो ये कर दें या कुछ लड़के फायरिंग ही कर दें, मैच ही खत्म करो क्योंकि कन्फर्म है हम हारेंगे।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मैदान से बाहर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। जहां एक ओर भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच जीत लिया, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के एक टीवी शो पर दिए गए गैरजिम्मेदाराना बयान ने खेल भावना पर सवाल खड़े कर दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पाकिस्तानी टॉक शो के एंकर ने पैनलिस्ट से अजीबोगरीब सवाल पूछा – “अगर लड़के यहां से जान मारें तो क्या हम जीत सकते हैं?” इस पर पैनलिस्ट ने हंसते हुए जवाब दिया, “मेरे ख्याल में या तो ये कर दें या कुछ लड़के फायरिंग ही कर दें, मैच ही खत्म करो क्योंकि कन्फर्म है हम हारेंगे।” इस बयान ने खेल को लेकर गंभीरता और जिम्मेदारी की सीमाओं को तोड़ दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने इसे शर्मनाक बताया और कड़ी निंदा की। शो में मौजूद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल भी इस दौरान बैठे दिखाई दिए। आलोचकों का कहना है कि यह घटना पाकिस्तान क्रिकेट की पहले से ही बिगड़ी छवि को और नुकसान पहुंचाने वाली है।

मैदान पर भी मैच के दौरान तनाव देखने को मिला। पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने भारतीय बल्लेबाजों को उकसाने की कोशिश की, जिस पर अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा। हारिस रऊफ का ‘फाइटर जेट’ वाला जश्न भी सोशल मीडिया पर आलोचना का विषय बना।

वहीं भारतीय टीम ने पूरी शांति और मजबूती के साथ जवाब दिया। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों पर 74 रन की धमाकेदार पारी खेली और शुभमन गिल के साथ 105 रनों की साझेदारी की। इसके दम पर भारत ने 172 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल किया और पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप फैसलों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया से भड़के पूर्व राजनयिक, भाजपा खुश!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें