27 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमलाइफ़स्टाइलतुलसी का काढ़ा: मां के आशीर्वाद जैसी जड़ी-बूटी, जो रोग और इम्यूनिटी...

तुलसी का काढ़ा: मां के आशीर्वाद जैसी जड़ी-बूटी, जो रोग और इम्यूनिटी दोनों को संभाले

Google News Follow

Related

भारत की धरती पर उगने वाली पवित्र तुलसी को आयुर्वेद में मां की तरह देखभाल करने वाली जड़ी-बूटी कहा गया है। यह केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। तुलसी का सेवन वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करने में सहायक होता है।

तुलसी का काढ़ा एक आयुर्वेदिक पेय है जिसे तुलसी की पत्तियों को अन्य औषधीय मसालों और जड़ी-बूटियों जैसे अदरक, काली मिर्च, दालचीनी, मुलेठी आदि के साथ उबालकर तैयार किया जाता है। यह न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि मौसमी संक्रमणों से भी बचाता है।

बरसात में संक्रमण का खतरा अधिक होता है, क्योंकि बारिश के मौसम में गंदगी, दूषित पानी और कीटाणु तेजी से फैलते हैं। तुलसी का काढ़ा एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से इनसे बचाव करता है। वहीं, सर्दियों में ठंड और कफ रोग आम हो जाते हैं, जिससे जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं होती हैं। तुलसी का काढ़ा कफ को दूर करता है और शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। इसके साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।

तुलसी काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी लें और उसमें 5-7 तुलसी की पत्तियां डालें। इसके साथ 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 3-4 काली मिर्च और थोड़ी दालचीनी डालकर पानी आधा होने तक उबालें। चाहें तो स्वाद के लिए ठंडा होने पर थोड़ा शहद मिलाया जा सकता है। यह काढ़ा दिन में 1-2 बार पीना लाभकारी होता है।

तुलसी काढ़ा सर्दी-खांसी में राहत देता है, बलगम और कफ को निकालकर गले को साफ करता है, वायरल और मलेरिया जैसे बुखार में लाभकारी है, पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस, अपच व पेट दर्द को कम करता है। यह शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है और दिल व श्वसन तंत्र की सुरक्षा करता है।

चरक संहिता में तुलसी को कृमिनाशक और कफनाशक बताया गया है, जबकि सुश्रुत संहिता में श्वसन रोगों और विषहर औषधि के रूप में वर्णित किया गया है। तुलसी के पौधे दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जो इसे सामान्य पौधों से विशेष बनाता है।

यह भी पढ़ें:

रायगढ़ साइबर पुलिस की कामियाबी, ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट से ₹194.4 करोड़ जब्त!

हिंदू राष्ट्र में चलेगा ‘एम फॉर महादेव’…

बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद बवाल, पत्थरबाजी के जवाब में लाठीचार्ज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,290फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें