33 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमराजनीति'आई लव मोहम्मद' के बाद पोस्टर वार तेज, 'आई लव बुलडोजर' के...

‘आई लव मोहम्मद’ के बाद पोस्टर वार तेज, ‘आई लव बुलडोजर’ के बैनर लगाए गए!

पुलिस ने अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की हैं और 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बीच अब वाराणसी में पोस्टर वार और तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमन सोनकर ने सोमवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर ‘आई लव बुलडोजर’ के बैनर लगवाए।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “जो लोग उत्तर प्रदेश में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं, हम उनको एक बार फिर से बुलडोजर याद दिलाना चाहते हैं। उन्हें यह समझना होगा कि प्रदेश में योगी राज है और यहां किसी भी कीमत पर अशांति नहीं फैलने दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।”

पूरा विवाद कानपुर के बारावफात जुलूस से शुरू हुआ था। वहां ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बैनर लगाने पर हंगामा खड़ा हो गया था। पुलिस ने जब पोस्टर हटाए तो मुस्लिम समुदाय ने विरोध किया और मामला बरेली, लखनऊ सहित कई अन्य शहरों तक फैल गया। इसके जवाब में हिंदू संगठनों ने ‘आई लव महादेव’ के बैनर लगाए।

बरेली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद हिंसा भड़काने के आरोप में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ सात से अधिक एफआईआर दर्ज हैं और उन्हें फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की हैं और 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वाराणसी में लगाए गए ‘आई लव बुलडोजर’ पोस्टर इस विवाद को और तूल देते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

तौकीर रजा के करीबी पर शिकंजा, बरेली की सड़कों पर सन्नाटा!

‘आई लव मोहम्मद’ लाठीचार्ज पर सपा नेता सुमैया राणा भड़की!

9 साल के कबीर ने नेशनल अवार्ड जीतकर अनुभव साझा किया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,174फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें