30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियासोनिया गांधी की किताब का पन्ना फाड़ना और जलाना आतंकी मानसिकता: अजय...

सोनिया गांधी की किताब का पन्ना फाड़ना और जलाना आतंकी मानसिकता: अजय राय!

सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर को लेकर लिखी गई बातों पर शिवसेना की आपत्ति के सवाल पर अजय राय ने कहा कि सोनिया गांधी की किताब हाल ही में लॉन्च हुई है| 

Google News Follow

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर भाजपा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि किताब में वीर सावरकर से जुड़े उल्लेखों को लेकर विरोध के नाम पर उसके पन्ने फाड़ना और जलाना असहिष्णु मानसिकता को दर्शाता है। किसी को किताब पसंद नहीं है तो वह उसे न पढ़े और न खरीदे, लेकिन इस तरह विरोध करना उचित नहीं है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जानबूझकर विवाद खड़ा करने का आरोप भी लगाया।

सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर को लेकर लिखी गई बातों पर शिवसेना की आपत्ति के सवाल पर अजय राय ने कहा कि सोनिया गांधी की किताब हाल ही में लॉन्च हुई है और उनके मुताबिक यह सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में शामिल है। पुस्तक विक्रेताओं ने भी इसकी बिक्री को लेकर जानकारी दी है।

भाजपा को किताब की लोकप्रियता और उसमें लिखी बातों से परेशानी हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि किताब के विचारों से असहमति होने पर उसके पन्ने फाड़ने और आग लगाने की क्या जरूरत है। पसंद नहीं आने पर किताब न पढ़ना या न खरीदना ही विकल्प है। भाजपा और आरएसएस जानबूझकर इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

गोरखपुर में अखिलेश यादव की रैली के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत पर अजय राय ने दुख जताया। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने कानपुर में भाजपा की रैली के दौरान एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिलने से एक पुलिसकर्मी की मौत का मामला उठाया।

राय ने कहा कि 22 वर्षीय पुलिसकर्मी दुर्घटना के बाद अस्पताल जा रहा था, लेकिन कथित तौर पर करीब दो घंटे तक एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अजय राय ने सवाल किया कि इस घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की भी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। मृतक के पिता लगातार रास्ता देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें रास्ता नहीं मिला।

आजम खान की रिहाई पर कांग्रेस नेता ने उनका स्वागत किया। अजय राय ने कहा कि आजम खान सर्वमान्य नेता हैं और उन्होंने समाज और प्रदेश के लिए काफी काम किया है। उनकी रिहाई पर वे सभी उनका सम्मान और अभिनंदन करते हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ‘अयोध्या हुई हमारी, अब बारी मथुरा की’ बयान पर अजय राय ने भाजपा की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हारने के बाद एमएलसी बनकर उपमुख्यमंत्री बने हैं।

अजय राय ने कहा कि भाजपा का काम हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को उठाकर जनता का ध्यान भटकाना है। अयोध्या में चुनाव हारने और वाराणसी में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद भाजपा अब मथुरा का मुद्दा उठा रही है।

अजय राय ने कहा कि जनता अब बेरोजगारी, रोजगार, कानून-व्यवस्था और प्रदेश में हो रहे अत्याचार और अन्याय जैसे मुद्दों पर बात करना चाहती है। आगामी चुनाव में जनता इन्हीं सवालों के आधार पर अपना मत देगी।

अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा में शामिल होने के केशव मौर्य के न्योते पर भी अजय राय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धर्म और धार्मिक कार्यों में सभी लोग आगे बढ़कर हिस्सा लेते हैं, लेकिन भाजपा को पहले वाराणसी में मंदिरों से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए।

काशी विश्वनाथ क्षेत्र में विकास कार्यों के दौरान सैकड़ों मंदिर तोड़े गए। उस समय शंकराचार्य ने भी यह मुद्दा उठाया था। भाजपा धार्मिक मुद्दों को उठाकर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना और जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाना चाहती है।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें