30.8 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमराजनीतिकिरेन रिजिजू ने कसा तंज, कहा- मैच लाइव था, वर्ना पाकिस्तान खुद...

किरेन रिजिजू ने कसा तंज, कहा- मैच लाइव था, वर्ना पाकिस्तान खुद को विजेता घोषित कर देता

Google News Follow

Related

भारत ने रविवार (28 सितंबर)को दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पाकिस्तान पर व्यंग्य किया है। रिजिजू ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हारिस रऊफ क्लीन बोल्ड होते दिख रहे थे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान को हारना ही था और भारत हमेशा चैंपियन रहेगा।”

मंगलवार (३० सितंबर)को इसे दोबारा पोस्ट करते हुए रिजिजू ने लिखा, “मैच टीवी पर लाइव था, अन्यथा पाकिस्तान कहता कि उन्होंने मैच जीत लिया!” भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी से ट्रॉफी लेने की इच्छा जताई थी। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

जब नकवी मंच पर पहुंचे, तो भारतीय टीम ने उनके हाथों से पुरस्कार लेने से मना कर दिया। इसके बाद एशिया कप ट्रॉफी को मंच से हटा दिया गया और टीम इंडिया बिना ट्रॉफी लिए मैदान से बाहर लौट गई। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह खेल भावना के खिलाफ है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द एशिया कप की ट्रॉफी और मेडल भारतीय खिलाड़ियों को सौंप दिए जाएंगे।

मैच में पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें:

IDF ने मार गिराया हमास कमांडर मूसा शालदान!

शर्मनाक कृत्य: लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमानपर भारत ने दी प्रतिक्रिया!

अफगानिस्तान: तालिबान ने इंटरनेट सेवाएं की अनिश्चितकाल के लिए बंद, दूरसंचार सेवाएं पूरी तरह ठप!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,389फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें