28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाक़ानूनी दांवपेंच में उलझा मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण, भारत तलाश रहा संभावना

क़ानूनी दांवपेंच में उलझा मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण, भारत तलाश रहा संभावना

Google News Follow

नई दिल्ली। भारतीय भगोडा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने में अभी समय लग सकता है। मेहुल के प्रत्यर्पण का मामला डोमिनिका के कानूनी दांवपेंच में फंस गया है। वहीं ,भारतीय अधिकारी इस मामले पर नजर बनाये हुए हैं।
खबरों के अनुसार , त्रिनिदाद और टोबैगो में स्थित भारतीय उच्चायुक्त अरुण कुमार साहू, मेहुल चोकसी के निर्वासन या भारत प्रत्यर्पण की संभावनाओं को तलाशने के लिए अगले हफ्ते डोमिनिका की यात्रा कर सकते हैं। इधर,मेहुल चोकसी को डोमिनिका में हिरासत में रखा गया है। बता दें कि चोकसी को डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था।

मेहुल चोकसी की शनिवार को डोमिनिका जेल की से पहली तस्वीर सामने आई। तस्वीर में चोकसी जेल बंद है।मेहुल चोकसी डोमिनिका में क्रिमिनिल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (CID) की कस्टडी में है। सीआईडी ने उसे चार दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। मेहुल चोकसी की कुछ और तस्वीर सामने आई है। एक तस्वीर में वो अपने हाथ को दरवाजे से बाहर निकालकर दिखाता हुआ नजर आ रहा है। उसके हाथ पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जेल में मारपीट की गई है।

साक्ष्य के रूप में वो अपने हाथ पर लगे चोट के निशान को दिखा रहा है।इससे वह एंटीगुआ की नागरिकता लेकर वहां रह रहा था। कुछ दिन पहले ही मेहुल चौकसी वहां से फरार हुआ था। मेहुल चोकसी पर भारत में पंजाब नेशनल बैंक का करोड़ों रूपये घपला करने का आरोप है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें