29.9 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबिलासपुर में शिवलिंग के पास पेशाब करने के आरोप में अशरफ खान...

बिलासपुर में शिवलिंग के पास पेशाब करने के आरोप में अशरफ खान गिरफ्तार,भीड़ ने किया घरों में तोड़फोड़!

Google News Follow

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार (4 अक्टूबर) की देर रात अशरफ खान द्वारा शिवलिंग के पास पेशाब करने की घटना से इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित दुर्गा मंदिर का है, जहां आरोपित ने मंदिर में बने शिवलिंग के पास असभ्य कृत्य किया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हुए और अपनी नाराजगी जताई। देखते ही देखते आक्रोशित भीड़ ने आरोपित के नजदीकी मुस्लिम बस्ती स्थित घरों पर पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कई अन्य घरों के शीशे भी टूटे, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू में करने का प्रयास किया। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और फ्लैग मार्च निकालकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने घटना के बाद अशरफ खान को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि मामले की जांच की जा सके और कानून व्यवस्था बहाल हो।

यह भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे आज मुंबई में कुंभ मेले की समीक्षा बैठक!

ब्याज मुक्त एजुकेशन लोन, 3 गुना स्कॉलरशिप और 1000 ITI का कायाकल्प: PM मोदी

लदाख में अशांति के लिए फर्जी वीडिओ चला रहा पाकिस्तान; PIB ने किया पर्दाफाश !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें