31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाअरविंद केजरीवाल गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर हैं : प्रवीण...

अरविंद केजरीवाल गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर हैं : प्रवीण खंडेलवाल

लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के मामले में उन्होंने कहा कि हर किसी को अदालत जाने का अधिकार है। हालांकि, जांच एजेंसियों के पास सोनम वांगचुक के खिलाफ ठोस सबूत होंगे, जिनके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Google News Follow
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार करने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने केजरीवाल को ‘अवसरवादी’ करार देते हुए कहा कि उनकी विश्वसनीयता पर जनता को भरोसा नहीं है।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने केजरीवाल पर अवसरवादी राजनीति का आरोप लगाया। कहा कि अरविंद केजरीवाल गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर हैं। वे इंडी अलायंस का हिस्सा हैं, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी कांग्रेस के साथ होते हैं तो कभी उसका विरोध करते हैं। इसलिए उनके बारे में कुछ भी विश्वास के साथ कहना मुश्किल है। यही कारण है कि जनता उन पर भरोसा नहीं करती।

लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के मामले में उन्होंने कहा कि हर किसी को अदालत जाने का अधिकार है। हालांकि, जांच एजेंसियों के पास सोनम वांगचुक के खिलाफ ठोस सबूत होंगे, जिनके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। अगर कोई देश की संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ काम करता है, तो कानून अपना काम करेगा।

एनसीआरबी द्वारा कोलकाता को सबसे सुरक्षित शहर बताए जाने पर खंडेलवाल ने कहा कि आंकड़े खुद बोलते हैं। लेकिन सिर्फ कोलकाता ही क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश सुरक्षित है, चाहे आंतरिक सुरक्षा हो या बाहरी।

आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार छठ पूजा को पूरी ताकत और आनंद के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बड़े स्तर पर आयोजन के लिए सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। नए घाटों का निर्माण हो रहा है, ताकि लोग अपने घरों के पास ही पूजा कर सकें। इस बार दिल्ली में छठ उत्सव अपने आप में एक विशिष्ट आयोजन होगा।

बता दें कि आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा यमुना किनारे सभी घाटों को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप देने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष यमुना तट पर 1000 से अधिक घाट तैयार किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु भाजपा ने सीएम स्टालिन से स्वच्छ पेयजल की मांग की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें