29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियागाजा में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती नहीं होगी: एडमिरल कूपर!

गाजा में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती नहीं होगी: एडमिरल कूपर!

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी केंद्रीय कमान प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने संघर्ष के बाद के हालात पर चर्चा करने के लिए गाजा का दौरा किया

Google News Follow
शीर्ष अमेरिकी सैन्य कमांडर ने इजरायली सेना के बेस का दौरा करने के बाद स्पष्ट किया है कि गाजा पट्टी पर अमेरिकी सैनिकों की तैनाती नहीं होगी। एक्स प्लेटफॉर्म पर उन्होंने अपनी बात स्पष्ट की।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी केंद्रीय कमान प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने संघर्ष के बाद के हालात पर चर्चा करने के लिए गाजा का दौरा किया और स्पष्ट किया कि वहां कोई अमेरिकी सैनिक तैनात नहीं किया जाएगा।

एडमिरल ब्रैड कूपर ने एक्स पर लिखा कि वह सेंट्रल कमांड के नेतृत्व वाले “नागरिक-सैन्य समन्वय केंद्र” के निर्माण पर चर्चा करने के लिए गाजा की यात्रा से अभी-अभी लौटे हैं, जो “पोस्ट कॉन्फलिक्ट स्टेबलाइजेशन (संघर्ष बाद व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना) में सहायता करेगा”।

भले ही कूपर ने गाजा की जमीन पर किसी भी ‘अमेरिकी बूट्स के न होने’ की बात कही है, फिर भी विभिन्न अमेरिकी मीडिया हाउस ने दावा किया है कि शांति योजना के तहत बंधकों को वापस लाने और युद्धविराम की स्थिति पर निगरानी में मदद के लिए लगभग 200 अमेरिकी सैनिक इजरायल पहुंच गए हैं।

इजरायली मीडिया के मुताबिक अमेरिका के मध्य पूर्व मामलों के विशेष दूत विटकॉफ तेल अवीव स्थित होस्टेज स्क्वायर पर शाम को एक रैली को संबोधित करेंगे।

इससे पहले फॉक्स न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में विटकॉफ और सेंटकॉम प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर को इजरायली आर्मी पोस्ट का दौरा करते दिखाया था।

इनके साथ आईडीएफ चीफ ले. जनरल इयाल जमीर भी थे। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह दौरा इस बात की पुष्टि करने के लिए था कि हमास के साथ समझौते के तहत वापसी पर सहमति बन चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। उन्होंने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा युद्धविराम योजना के अगले चरणों पर “अधिकांशतः आम सहमति” है, साथ ही स्वीकार किया कि “कुछ विवरणों पर काम किया जाएगा।”

अपने बयानों में और विभिन्न समाचार माध्यमों की रिपोर्ट में, ट्रंप ने बचे हुए बंधकों के बारे में बात की और कहा कि हमास उन्हें “अभी” इकट्ठा कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, सुखपाल नन्नू हुए अकाली दल में शामिल! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें