31.2 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमदेश दुनियापंजाब में AAP को बड़ा झटका, सुखपाल नन्नू हुए अकाली दल में...

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, सुखपाल नन्नू हुए अकाली दल में शामिल! 

सुखबीर सिंह बादल ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि फिरोजपुर के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू और उनके असंख्य समर्थकों का शिरोमणि अकाली दल में हार्दिक स्वागत है।

Google News Follow

Related

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। फिरोजपुर के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू ने अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का दामन थाम लिया। इसकी जानकारी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दी।

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने खुद आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू का अपनी पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने सुखपाल सिंह नन्नू को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसे लेकर सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें भी शेयर की हैं।

सुखबीर सिंह बादल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि फिरोजपुर के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू और उनके असंख्य समर्थकों का शिरोमणि अकाली दल में हार्दिक स्वागत है। अकाली दल में शामिल होने का उनका निर्णय सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है और पंजाब के लोगों की सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं सुखपाल सिंह नन्नू को आश्वस्त करता हूं कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान और सार्थक भूमिका दी जाएगी।

सुखपाल सिंह नन्नू पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में थे। साल 2002 और 2007 में वे दो बार भाजपा के विधायक भी रह चुके हैं। साल 2021 में उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नन्नू ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

सुखपाल सिंह नन्नू ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया।

बता दें कि पंजाब में इस वक्त आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है और भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं। पंजाब में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें-

बिलासपुर के किसानों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई धन-धान्य कृषि योजना!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,374फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें