33 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमदेश दुनियाममता बनर्जी के बयान पर भाजपा का प्रहार, सीएम से इस्तीफा मांगा!

ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा का प्रहार, सीएम से इस्तीफा मांगा!

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान ने इस विवाद को और हवा दी है, जिसके बाद राज्य में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखा हमला बोला है।

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना ने राज्य में सनसनी मचा दी है। इस मामले ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, बल्कि सियासी घमासान भी छेड़ दिया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान ने इस विवाद को और हवा दी है, जिसके बाद राज्य में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखा हमला बोला है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “लड़की एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। इसकी जिम्मेदारी किसकी है? निजी मेडिकल कॉलेजों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने स्टूडेंट्स, खासकर छात्राओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। रात में उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।”

सीएम ममता बनर्जी के ‘लड़कियों के रात में बाहर नहीं जाने वाले’ बयान ने सियासी गलियारों में विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा ने ममता के इस बयान को असंवेदनशील और निंदनीय करार दिया है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रशासन के सर्वोच्च पद पर रहते हुए, जबकि वह स्वयं गृह विभाग संभाल रही हैं और एक महिला होने के नाते उनकी यह टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है।

पश्चिम बंगाल में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी से मुख्यमंत्री बच नहीं सकतीं। हैरानी की बात यह है कि अब भी उन्होंने इसका दोष निजी मेडिकल कॉलेज पर मढ़ दिया है। जबकि कुछ महीने पहले महीने पहले एक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवा महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या कर दी गई थी।
मुख्यमंत्री होने के नाते ममता बनर्जी का यह बयान न केवल बंगाल की हर महिला का अपमान है बल्कि गंभीर चिंता का विषय भी है। एक महिला मुख्यमंत्री की इस तरह की टिप्पणी एक बार फिर उजागर करती है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गई है। अब ममता बनर्जी का नैतिक कर्तव्य है कि वे बिना किसी देरी के पद छोड़ दें।”

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी ममता के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “ममता बनर्जी ने ओडिशा की एक एमबीबीएस छात्रा, जिसके साथ दुर्गापुर के आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज में वासिफ अली और उसके साथियों ने सामूहिक बलात्कार किया को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने सुझाव दिया कि लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए और कहा कि अगर वे ऐसा करती हैं तो वे बलात्कार को न्योता दे रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी ने इतनी असंवेदनशीलता से बात की हो।
उन्होंने बार-बार अपराधियों के बजाय पीड़िता को ही दोषी ठहराया है। जो मुख्यमंत्री महिलाओं के सबसे बुरे समय में उनके साथ खड़ी नहीं हो सकती, उसे शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”

इस घटना के विरोध में रविवार को पुरुलिया जिले के काशीपुर थाने के सामने भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पुरुलिया जिला भाजपा अध्यक्ष शंकर महतो, काशीपुर विधायक कमलाकांत हांसदा और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

विधायक कमलाकांत हांसदा ने कहा, “दुर्गापुर की इस बर्बर घटना से हम व्यथित हैं। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।”

यह भी पढ़ें-

देश को आईएसएसए अवॉर्ड, पीएम मोदी के विजन को दर्शाता है: इंडस्ट्री! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें