34 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमक्राईमनामाबरेली: मौलाना तौकीर रजा के करीबी नफीस पर वक्फ संपत्ति में फर्जी...

बरेली: मौलाना तौकीर रजा के करीबी नफीस पर वक्फ संपत्ति में फर्जी डीड बनवाने का मुकदमा दर्ज!

वक्फ संपत्ति में 95 गज का मकान और नीचे 5 दुकानें शामिल हैं। इनमें से एक दुकान में नन्हों कुजडी खुद सब्जी की दुकान चलाती थीं। अपनी संतान न होने के कारण उन्होंने साबिर हुसैन को मुंहबोला भाई मानते हुए संपत्ति उनके परिवार को सौंप दी थी।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के बरेली में मौलाना तौकीर रजा के करीबी नफीस और उनकी पत्नी फरहत बेगम के खिलाफ वक्फ संपत्ति में फर्जी गिफ्ट डीड बनवाने और कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा पीड़ित मोहम्मद कमर अख्तर की तहरीर पर दर्ज हुआ। तहरीर में बताया गया कि नन्हों कुजडी ने अपनी मृत्यु से पहले वक्फ संख्या 26ए की संपत्ति को शिकायतकर्ता के दादा साबिर हुसैन और उनके तीन बेटों (साकिर हुसैन, जाकिर हुसैन और नासिर हुसैन) के नाम वसीयत किया था।

वक्फ संपत्ति में 95 गज का मकान और नीचे 5 दुकानें शामिल हैं। इनमें से एक दुकान में नन्हों कुजडी खुद सब्जी की दुकान चलाती थीं। अपनी संतान न होने के कारण उन्होंने साबिर हुसैन को मुंहबोला भाई मानते हुए संपत्ति उनके परिवार को सौंप दी थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि साल 1996 में नफीस ने उस वक्फ संपत्ति को 30 साल के लिए अपनी पत्नी फरहत बेगम के नाम लीज पर ले लिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 2022 में शिकायतकर्ता के पिता साकिर हुसैन के निधन के बाद नफीस और फरहत बेगम ने धोखाधड़ी कर फर्जी गिफ्ट डीड तैयार की और संपत्ति को अपने बेटों नौमान खान और फरहान खान के नाम कर कब्जा जमा लिया।

मोहम्मद कमर अख्तर ने बरेली पुलिस से संपत्ति वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नफीस और फरहत बेगम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। यह मामला बरेली में वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग और फर्जी दस्तावेज बनाने की बढ़ती घटनाओं पर नया सवाल खड़ा करता है।

यह भी पढ़ें:

कूचबिहार: दीवाली पर पटाखे फोड़ते बच्चों पर लाठचार्ज, वीडिओ वायरल होने पर हुई कार्रवाई!

“एनडीए तोड़ेगा अपने सारे रिकॉर्ड, बिहार देगा अब तक का सबसे बड़ा जनादेश”

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ पर बागपत में केस दर्ज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें