29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमराजनीतिबिहार की जनता ने जातिवाद की राजनीति को नकारा: नितिन गडकरी

बिहार की जनता ने जातिवाद की राजनीति को नकारा: नितिन गडकरी

पिछले दस साल में हमारी सरकार ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में जो कार्य किया, इसी को देखते हुए बिहार की जनता ने एनडीए को यह ऐतिहासिक जीत दी है।

Google News Follow

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जबरदस्त बढ़त पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जनता ने जातिवाद की राजनीति को नकारते हुए अभूतपूर्व और ऐतिहासिक तरीके से एनडीए का समर्थन किया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विकास और कल्याण पर केंद्रित बिहार की डबल इंजन सरकार को जनता का समर्थन प्राप्त है। सड़क, पानी, बिजली, उद्योग, विकास और रोजगार जैसे मुद्दों के दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता है और लोगों को इनसे उम्मीदें हैं।

गडकरी ने कहा कि पिछले दस साल में हमारी सरकार ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में जो कार्य किया, इसी को देखते हुए बिहार की जनता ने एनडीए को यह ऐतिहासिक जीत दी है। इसके लिए प्रदेश की जनता का बहुत अभिनंदन करता हूं। एनडीए की यह जीत बिहार को एक विकसित राज्‍य के रूप में निश्चित रूप से बनाकर रहेगी।

वहीं बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाएगा और ऐसा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी हिट रही है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 225 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के बहुमत से आगे बढ़ने पर राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, “यह बिहार की जनता की जीत है। बिहार की जनता ने दोबारा पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्‍व पर विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है। पिछले 11 साल में बड़े-बड़े प्रोजेक्‍ट यहां पर आए। बिहार और देश की जनता विकास के लिए वोट करती है। बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है। इसके लिए जनता को बहुत बधाई और धन्‍यवाद देना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें:

बिहार चुनाव 2025: राहुल गांधी ‘फ्लॉप नेता’, जहां गए, वहां हार

“सुशासन की जीत हुई है, विकास की जीत हुई है, जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है”

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 37/1

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें