36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर...

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 37/1

बुमराह ने 14 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए।

Google News Follow

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में शुरू हुए टेस्ट का पहला दिन समाप्त हो गया। पहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा। दिन की समाप्ति के समय भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए थे। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन पर नाबाद हैं। एकमात्र विकेट यशस्वी जायसवाल का गिरा है। जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। एडन मार्करम और रेयान रिकल्टन की जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और 55 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

एडन मार्कराम ने 31 रन बनाए। वह पारी के शीर्ष स्कोरर रहे। वियान मुल्डर ने 24 और टोनी डे जॉर्जी ने 24 रन बनाए। रिकल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान टेंबा बवुमा 3 रन बनाकर आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा खतरा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने। बुमराह ने 14 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। बुमराह ने टेस्ट करियर में 16वीं बार 5 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 2 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।

भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। जायसवाल आक्रामक दिखे, लेकिन अपना विकेट जल्दी खो बैठे। जायसवाल 27 गेंद पर 3 चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और सुंदर ने दूसरे विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की है। दोनों की जोड़ी रक्षात्मक ज्यादा दिखी है। राहुल 59 गेंद पर 13 और सुंदर 38 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के मुकाबले 122 रन पीछे है। दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट मार्को यानसेन ने लिया है। यानसेन ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड मारा।

यह भी पढ़ें:

बिहार ने फिर ठुकराया तेजस्वी यादव का ‘परिवर्तन’ नैरेटिव; राज्य नेता मानने को क्यों तैयार नहीं

आखिर किस डर ने मुनीर को कानूनी ‘अभेद्य कवच’ लेने पर मजबूर किया

अनिल अंबानी का ED को वर्चुअल पेशी का प्रस्ताव, कहा—2010 के जयपुर हाईवे प्रोजेक्ट से जुड़ी है जांच, PMLA से नहीं

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें