28.7 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में CNG सप्लाई ठप: 486 पंप बंद, टैक्सी-ऑटो सेवाएं प्रभावित!

मुंबई में CNG सप्लाई ठप: 486 पंप बंद, टैक्सी-ऑटो सेवाएं प्रभावित!

कंपनी ने कहा कि जैसे ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत हो जाएगी और GAIL वडाला CGS तक गैस प्रवाह बहाल करेगा, सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

Google News Follow

मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में रविवार (16 नवंबर) देर रात से CNG सप्लाई बाधित हो गई, जिसके बाद सोमवार(17 नवंबर) सुबह पूरे महानगर क्षेत्र (MMR) में सैकड़ों ऑटो, टैक्सी, कैब और बस सेवाएं ठप पड़ गईं। यह संकट राष्ट्रिय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) परिसर के भीतर GAIL की मुख्य गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से खड़ा हुआ। इस पाइपलाइन के टूटने से महा‍नगर गैस लिमिटेड (MGL) के वडाला स्थित सिटी गेट स्टेशन (CGS) पर गैस की आपूर्ति रुक गई, जो पूरे शहर में CNG वितरण का प्रमुख केंद्र है।

MGL ने पुष्टि की कि पाइपलाइन को हुआ नुकसान “थर्ड-पार्टी डैमेज” के कारण हुआ है, हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्षति कैसे या किसके कारण हुई। कंपनी ने बयान में कहा, “RCF परिसर के भीतर GAIL की मुख्य सप्लाई लाइन को हुए थर्ड-पार्टी डैमेज के कारण वडाला CGS को गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है।”

पूरे MMR के 486 CNG स्टेशन बंद होने के कारण हजारों ऑटोरिक्शा और टैक्सियाँ, ओला-ऊबर जैसी कैब सेवाऐं  सुबह से सड़कों पर नहीं उतर पाए। कई सार्वजनिक परिवहन निकायों की बस सेवाएँ भी बाधित हुईं क्योंकि वे भी MGL की सप्लाई पर निर्भर हैं। सप्ताह की शुरुआत में इस अवरोध ने कार्यालय जाने वाले यात्रियों के लिए भारी मुश्किलें पैदा कीं।

MGL ने घबराहट से बचाने के लिए घोषणा की कि वह घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को प्राथमिकता दे रहा है। कंपनी के अनुसार, घरों में खाना पकाने के लिए गैस सप्लाई जारी रहेगी, भले ही CNG पंप अस्थायी रूप से बंद रहें।

प्रभावित क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों को अस्थायी रूप से अन्य ईंधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। कंपनी ने कहा कि जैसे ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत हो जाएगी और GAIL वडाला CGS तक गैस प्रवाह बहाल करेगा, सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। MGL ने कहा, “सप्लाई लाइन की मरम्मत और वडाला CGS पर आपूर्ति बहाल होने के बाद नेटवर्क में गैस वितरण सामान्य हो जाएगा।”

फिलहाल, पाइपलाइन की मरम्मत में कितना समय लगेगा, इसका कोई अनुमान साझा नहीं किया गया है। कंपनी ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह स्थिति उसके नियंत्रण से बाहर है। मुंबई महानगर क्षेत्र में CNG सप्लाई रुकने से जुड़ी ताजा अपडेट जारी हैं और राहत तभी मिलेगी जब मुख्य लाइन की बहाली पूरी होगी।

यह भी पढ़ें:

“मुझे परवाह नहीं, ज़िंदगी अल्लाह ने दी है” अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल के फैसले से पहले शेख़ हसीना का संदेश

भारत–अमेरिका ऊर्जा सहयोग में बड़ा कदम: पहली बार US से 10% LPG आयात करेगा भारत

सरंडा वन को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें