30.1 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामापाकिस्तान का एक ओर प्लान फेल, विदेशी पिस्तौलों का जखीरा बरामद!

पाकिस्तान का एक ओर प्लान फेल, विदेशी पिस्तौलों का जखीरा बरामद!

Google News Follow

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए विदेशी पिस्तौलों की बड़ी खेप जब्त की है, जो पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत भेजी जा रही थी। दिल्ली और आसपास के राज्यों में सक्रिय खतरनाक गैंगस्टरों, जैसे लॉरेंस बिश्नोई, बंबिहा, गोगी और हिमांशु भाऊ गैंग तक यह अत्याधुनिक असलहे पहुंचाए जाने थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते इस नेटवर्क को पकड़कर बड़ी वारदात टाल दी।

क्राइम ब्रांच की जांच के अनुसार यह पूरा गिरोह पाकिस्तान के रास्ते तुर्की और चीन में बनी हाई-एंड पिस्टलें भारत में सप्लाई कर रहा था। हथियारों को सबसे पहले पाकिस्तान में इकट्ठा किया जाता था और फिर ड्रोन के जरिए पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में गिराया जाता, जहां से तस्कर उन्हें अलग-अलग राज्यों में फैले गैंगस्टरों तक पहुंचाते थे। दिल्ली पुलिस ने इस ऑपरेशन में गिरोह के चार अहम सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 महंगी विदेशी पिस्टलें और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये हथियार बिल्कुल नई तकनीक के हैं, जिनकी कीमत प्रति पिस्टल लाखों रुपये तक जाती है, और इनका इस्तेमाल हाल के वर्षों में संगठित अपराधियों ने तेजी से बढ़ा दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक तस्करों का पूरा नेटवर्क पाकिस्तान ISI के संपर्क में काम कर रहा था। हथियारों को पहले पाकिस्तान में उतारा जाता, फिर तस्कर उन्हें भारत की सीमा में घुसाते और यहां से आगे विभिन्न राज्‍यों में अपराधी गिरोहों को सप्लाई करते। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक यह गैंग भारत में कितने हथियार बेच चुका है और किन गिरोहों या अपराधियों तक यह सप्लाई पहुंची। इसके लिए आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक डिटेल, सोशल मीडिया चैट और विदेशी संपर्कों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

Delhi Police Bust ISI-Linked Arms Smuggling Racket; 4 Arrested With 10  Expensive Foreign Weapons

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं और ऐसे समय में हथियारों की यह खेप मिलना पाकिस्तान की ताजा साजिशों की गंभीरता को दिखाता है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसआईए और केंद्रीय एजेंसियां कश्मीर में आतंकियों के मददगारों पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पंजाब के सीमावर्ती जिलों में भी हाल के दिनों में ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे हथियारों और ड्रग्स के नेटवर्क का परदाफाश हुआ है। रिपोर्ट यह संकेत देती हैं कि पाकिस्तान नशीले पदार्थों के साथ-साथ अत्याधुनिक असलहे की तस्करी तेज कर चुका है, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा पर बड़ा खतरा पैदा हो रहा है।

उधर, दिल्ली ब्लास्ट केस में भी एक बड़े मॉड्यूल को ध्वस्त किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि कश्मीर के मौलवी इरफान के शागिर्द डॉक्टरों के एक पूरा नेटवर्क डॉ. शाहिना शहीद,  डॉ. आदिल मोहम्मद, डॉ. मुजम्मिल समेत आठ से अधिक आतंक-संबद्ध डॉक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह स्लीपर सेल दिल्ली, कश्मीर और हरियाणा में फैला हुआ था और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे निर्णायक कार्रवाई में नष्ट कर दिया है।

दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान से आ रही हथियार और ड्रोन साजिशों पर पूरे उत्तर भारत में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ताजा केस ने स्पष्ट कर दिया है कि ISI भारतीय गैंगस्टरों के नेटवर्क का उपयोग कर देश के भीतर हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां लगातार इन प्रयासों को नाकाम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:

“बुलडोजर जस्टिस के खिलाफ फैसला देकर संतुष्ट हूं”: CJI गवई का विदाई के भाषण में बयान

भारत-पाक संघर्ष को चीन ने हथियारों की लाइव लैब में बदला?

दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी की भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मुलाकात, ‘जुड़ाव और सहयोग’ पर जोर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें