28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटस्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए वरदान है करी पत्ता: जानें इसके...

स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए वरदान है करी पत्ता: जानें इसके फायदे

Google News Follow

भारत की हर रसोई में मिलने वाला करी पत्ता सिर्फ भोजन में स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि सदियों से इस्तेमाल होने वाली जबरदस्त औषधि भी है। करी पत्ते में लिवर डिटॉक्स, ब्लड शुगर कंट्रोल, पाचन सुधार और बालों को झड़ने से रोकने जैसी खूबियां मौजूद होती हैं। करी पत्ता में विटामिन ए, बी, सी, ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटो-कंपाउंड्स, आयरन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी जरूरी है।

आयुर्वेद की मानें तो करी पत्ता शुगर कंट्रोल के लिए बढ़िया है। रोज खाली पेट 7 से 10 ताजे पत्ते चबाने से ब्लड शुगर धीरे-धीरे कंट्रोल में आता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए एक चम्मच करी पत्ता पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) घटता है और हार्ट मजबूत होता है। फैटी लिवर के लिए 10 से 15 पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना लिवर को साफ करता है। साथ ही यह मोटापा भी कम करता है। बाल झड़ने से रोकने के लिए करी पत्ता पीसकर दही में मिलाकर बालों पर लगाने से जड़ मजबूत होती है।

पाचन सुधारने के लिए करी पत्ता और जीरे का ड्रिंक गैस व एसिडिटी दूर करता है। एनीमिया में 10 पत्तों का रस गुड़ के साथ लेने से आयरन की कमी पूरी होती है। मतली या जी मिचलाने पर पत्ते चबाना या उसका रस पीना तुरंत राहत देता है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 5 मिनट उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं।

वजन घटाने में करी पत्ता टॉक्सिन क्लियर करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, जिससे पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। आंखों के लिए यह किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसके अलावा, करी पत्ता नेचुरल अल्कलॉइड्स से सूजन कम करता है, निकोटीन डिटॉक्स में मदद करता है, महिलाओं में हार्मोन बैलेंस बनाए रखता है और त्वचा पर एंटी-पिगमेंटेशन की तरह काम करता है।

यह भी पढ़ें:

आखिरकार NCERT ने अकबर और टीपू सुल्तान की ‘महानता’ मिटाई; असम CM बोले—“समुद्र में फेंक दो”

पायलट नमांश स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

‘मुसलमानों के लिए भारत से बेहतर कोई देश नहीं’, मौलाना अरशद मदनी के बयान पर शाहनवाज हुसैन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें