28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाडिजिटल, रक्षा और अंतरिक्ष में आसियान-भारत साझेदारी नए आयाम गढ़ रही है:...

डिजिटल, रक्षा और अंतरिक्ष में आसियान-भारत साझेदारी नए आयाम गढ़ रही है: मोदी!

इस कार्यक्रम की अहमियत को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा," अपने आसियान परिवार के साथ एक बार फिर जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने बदलते दौर में नए आयाम स्थापित करते आसियान-भारत साझेदारी को काफी अहम बताया। पीएम ने कहा कि पिछले वर्षों में हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत के आसियान संबंधों को नई गति और नई गहराई दी है।

इस कार्यक्रम की अहमियत को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,” अपने आसियान परिवार के साथ एक बार फिर जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आसियान की सफल अध्यक्षता और भारत के कंट्री कोऑर्डिनेटर (समन्वयक) के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए, मैं प्रेसीडेंट मार्कोस को हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूं।”

ऐतिहासिक जुड़ाव का हवाला दे प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि इस फॉर्मैट में आसियान लीडर्स के साथ ये मेरा तेरहवां संवाद है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया। प्रधानमंत्री ने एक्ट ईस्ट पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा,”हमारी साझेदारी अब साझी संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेंस और स्पेस जैसे सेक्टर्स में नए आयाम प्राप्त कर रही है।

पिछले 12 वर्षों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देनी है। इस साझेदारी में आसियान की यूनिटी और सेंट्रैलिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी।”

समृद्ध होते पारस्परिक संबंधों का उल्लेख करते हुए पीएम बोले, “2014 से अब तक हमने पीपल-टू-पीपल टाइज मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं।

लगभग 250 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं और 10,000 स्किल बिल्डिंग स्कॉलरशिप दी हैं। आज भारत और नौ आसियान देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स और बढ़ता पर्यटन भी हमारी निकटता का प्रमाण है।”

पीएम ने बदलते भू राजनीतिक परिदृश्य की ओर ध्यान दिलाते हुए आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया एक के बाद एक अनेक संकटों से गुजरी है। ऐसे में आज दुनिया को शांति, स्थिरता और बेहतर भविष्य की उम्मीद सबसे ज्यादा है। इस संदर्भ में, इस वर्ष की हमारी थीम—”नेवेगेटिंग अवर फ्यूचर, टुगैदर”—विशेष महत्व रखती है।

भारत-आसियान की दुनिया के मानचित्र पर बढ़ते कद को लेकर उन्होंने कहा, “भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए ये जरूरी है कि हमारा भविष्य कंपटीशन (प्रतिस्पर्धा) से नहीं, कोऑपरेशन (सहयोग) से तय हो।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “इस वर्ष आसियान देशों की यह मेरी तीसरी यात्रा है। यह भारत के लिए आसियान के विशेष महत्व को दर्शाता है। हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

आने वाले वर्षों में आसियान कम्यूनिटी विजन 2045 और विकसित भारत 2047, हमारी साझा आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”

पिछले बारह वर्षों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देनी है। इस साझेदारी में आसियान की यूनिटी और सेन्ट्रैलिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी।

पीएम ने विश्वास जताया कि आज की बैठक हमारी कॉम्प्रीहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाई प्रदान करेगी, और एक सुरक्षित, समावेशी, समृद्ध इंडो-पेसिफिक के निर्माण में योगदान देगी।

प्रधानमंत्री मंगलवार शाम को क्वाड देशों की बैठक में भी शामिल होंगे। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की पीएम सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें