भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा फिर एक बार हिंदू धर्म, भारतीय संस्कृति और संसदीय मर्यादा को अपमानित करने का आरोप लगाया है। बुधवार (3 दिसंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर हिंदू धर्म का ‘मजाक’ उड़ाने का आरोप लगाया, साथ ही संसद में ‘कुत्ते वाले स्टंट’ के लिए रेणुका चौधरी पर भी निशाना साधा।
Strongly condemn the comments made by Chief Minister Revanth Reddy insulting Hindus and Hindu deities. The Congress has always been a party that bends before the AIMIM. Revanth Reddy himself said Congress is a Muslim party – that statement alone exposes their mindset. Congress… pic.twitter.com/E1yhVrNBy3
— Bandi Sanjay Kumar (@bandisanjay_bjp) December 2, 2025
भाजपा प्रवक्ता त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सहयोगी दल डीएमके ने खुलेआम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनातन धर्म के उन्मूलन की बात कही, लेकिन कांग्रेस ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने पूछा, “क्या कांग्रेस पार्टी ने हिंदू धर्म के समूल नाश के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है? क्या कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि हिंदू देवी-देवताओं और भारतीय संस्कृति पर सीधे हमले शुरू कर दें?”
भाजपा नेता ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस वायरल वीडियो पर भी निशाना साधा, जिसमें स्कूल के बच्चे उन्हें ‘राधे-राधे’ कहकर अभिवादन कर रहे थे और सीएम सुक्खू यह पूछते नजर आ रहे थे कि ‘राधे-राधे कहने की क्या आवश्यकता है?’ इस पर त्रिवेदी ने सवाल किया कि एक तरफ कांग्रेस का मुख्यमंत्री हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता है, दूसरी तरफ बच्चों को ‘राधे-राधे’ कहने से भी रोकता है। आखिर कांग्रेस की समस्या क्या है हिंदू परंपराओं से? ”
“राधे- राधे क्यों बोल रहे हो?”
ये है कॉंग्रेस हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू इन्हें बच्चों द्वारा राधे बोलना रास नहीं आया और कहने लगे नमस्ते करिए।
इसलिए आज कांग्रेस की यह दुर्दशा है, बाक़ी जनता ख़ुद ही समझदार हैं। pic.twitter.com/rESYApaltg
— Pratyush Kanth (@PratyushKanth) November 29, 2025
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की एक सांसद पर संसदीय गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यह वही सांसद (रेणुका चौधरी) हैं जिन्होंने पहले कुत्ते को संसद परिसर में लाने की कोशिश की और फिर इसे लेकर नाटकीय बयानबाजी की थी।” मंगलवार को जब मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देने के बजाय कुत्ते की आवाज निकालकर पत्रकारों का मजाक उड़ाया। इससे पहले भी वह कह चुकी हैं कि ये काटने वाले नहीं हैं, काटने वाले अंदर बैठे हैं। इसका मतलब पूरे संसद सदस्यों को ‘काटने वाला’ कहना है। यह आचरण संसदीय गरिमा का सीधा अपमान है।”
Renuka Chaudhary is a serial offender
She insulted Parliament and MPs and staff comparing them to dogs that biteThen she insults Sena yesterday
Today she responds with “bow wow” bark when journalists ask her a question on Privilege Motion ! Maybe this language is spoken… pic.twitter.com/uJh48cCohk
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) December 3, 2025
सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब विधिवत और सुविचारित तरीके से संसद को नीचा दिखाने की मुहिम चला रही है। इन सभी घटनाओं को जोड़ते हुए भाजपा नेता ने कांग्रेस से कई बड़े सवाल पूछे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि क्या यह सब उनकी पार्टी की आधिकारिक नीति है? क्या वे जानबूझकर हिंदू धार्मिक परंपराओं का अपमान कर रहे हैं? क्या वे संसद जैसी संस्था का सम्मान खत्म करना चाहते हैं? या कहीं और से प्रेरित होकर सामाजिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश हो रही है?”
त्रिवेदी ने कहा कि सनातन धर्म का उन्मूलन भारत में कभी नहीं हो सकता, लेकिन ऐसा एजेंडा दुनिया के कई संस्थानों और मंचों पर जरूर चलाया गया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इसी पैटर्न का हिस्सा बनती नजर आ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले खुद के राजनीतिक DNA जांच करनी चाहिए। ये लोग खुद कांग्रेस नेताओं के बारे में भी नहीं पढ़ते हैं।
My Press Conference today @BJP4India Head Office New Delhi https://t.co/7IU4XsJipg pic.twitter.com/JBsJiQ8E8V
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) December 3, 2025
भाजपा ने यह भी कहा कि बार-बार हिंदू प्रतीकों, अभिवादन शब्दों, धार्मिक आस्था और संसद का मजाक उड़ाने की घटनाओं से यह स्पष्ट है कि कुछ न कुछ गहरा चल रहा है और कांग्रेस को इस पर जवाब देना ही होगा। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे पर बहस गर्म हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:
“अमेरिका और यूरोप साबित होंगे ‘नेट लूज़र’, अगर बढ़ाते रहे टैलेंट मूवमेंट पर पाबंदियां”
“पाकिस्तान पर कार्रवाई करे अमेरिका”: पाकिस्तान के ईशनिंदा घटनाओं पर अमेरिकी संस्था की मांग
संचार साथी ऍप नहीं होगा प्री-इंस्टॉल; सरकार ने इस वजह से वापस लिया आदेश…



