30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाझारखंड: लातेहार में पकडे गए दो लाख के इनामी नक्सली कमांडर

झारखंड: लातेहार में पकडे गए दो लाख के इनामी नक्सली कमांडर

पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में इस संगठन का कमांडर पप्पू लोहरा मारा गया था।

Google News Follow

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त ऑपरेशन के बीच लातेहार जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के दो सक्रिय एरिया कमांडर, दो लाख के इनामी सुनील उरांव उर्फ मंटू और मुकेश लोहरा, को पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान में गिरफ्तार कर लिया।

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में इस संगठन का कमांडर पप्पू लोहरा मारा गया था। सूचना मिली थी कि दो अन्य एरिया कमांडर संगठन को फिर से सक्रिय करने की कोशिश में जुटे हैं। इस पर एसडीपीओ (डीएसपी) अरविंद कुमार के नेतृत्व में लातेहार और मनिका थाना की संयुक्त पुलिस टीम बनाई गई।

जानकारी के अनुसार, सुनील उरांव अपने गांव के सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ के पास दिखा, जबकि मुकेश लोहरा मनिका थाना क्षेत्र के पुरनी पल्हेया गांव के आसपास छिपा था। दोनों इलाकों में बुधवार (3 दिसंबर) तड़के तीन से चार बजे के बीच एक साथ छापेमारी की गई और पुलिस ने दोनों उग्रवादियों को दबोच लिया।

SP ने बताया कि सुनील उरांव के खिलाफ लातेहार समेत आसपास के थाना क्षेत्रों में सात से अधिक केस दर्ज हैं, जबकि मुकेश लोहरा के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। हालिया पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों भाग निकले थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से JJMP की गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं और संगठन में अब केवल 4-5 सदस्य बचे हैं।

पिछले छह महीनों में पुलिस ने एनकाउंटर में JJMP सुप्रीम कमांडर समेत दो नक्सलियों को ढेर किया है, जबकि कई सक्रिय उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। शेष बचे उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। छापेमारी अभियान में DSP अरविंद कुमार के अलावा मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, लातेहार थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता, एसआई विक्रांत उपाध्याय, राहुल कुमार सिन्हा, विकास कुमार, धर्मवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें:

“पाकिस्तान पर कार्रवाई करे अमेरिका”: पाकिस्तान के ईशनिंदा घटनाओं पर अमेरिकी संस्था की मांग

संचार साथी ऍप नहीं होगा प्री-इंस्टॉल; सरकार ने इस वजह से वापस लिया आदेश…

“आखिर कांग्रेस को हिंदू परंपराओं से समस्या क्या है?”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें