30.1 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमस्पोर्ट्ससीरीज जीतने के लिए भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 359...

सीरीज जीतने के लिए भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 359 रनों का टारगेट

Google News Follow

विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे मैच में जीत के लिए 359 रन का टारगेट दिया है। टीम इंडिया तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में मेजबान टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 4.5 ओवरों में 40 रन की साझेदारी की। रोहित 14 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद यशस्वी जायसवाल (22) भी पवेलियन लौट गए। यहां से विराट कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों में 195 रन की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ 83 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 105 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कोहली ने 93 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 102 रन की पारी खेली। यह विराट कोहली के वनडे करियर का 53वां शतक रहा। वनडे सीरीज के पहले मैच में कोहली ने 135 रन की पारी खेली थी। कप्तान केएल राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ छठे नंबर के लिए 69 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

केएल राहुल 43 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रवींद्र जडेजा ने 27 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेली। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन ने 10 ओवरों में 63 रन देकर 2 शिकार किए, जबकि लुंगी नगिडी और नंद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट निकाला।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची मे खेले गए पहले वनडे मैच को 17 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में साउथ अफ्रीका को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में बचाना होगा।

यह भी पढ़ें:

“पाकिस्तान पर कार्रवाई करे अमेरिका”: पाकिस्तान के ईशनिंदा घटनाओं पर अमेरिकी संस्था की मांग

संचार साथी ऍप नहीं होगा प्री-इंस्टॉल; सरकार ने इस वजह से वापस लिया आदेश…

झारखंड: लातेहार में पकडे गए दो लाख के इनामी नक्सली कमांडर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें